हर कोई परेशान है कि खुद को बचा पाए कोरोना वायरस से खबर आ रही है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी तबीयत कल से खराब है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल से ही बुखार और गले में भी समस्या हो रही है . अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट अब करवाया जाएगा. सीएम अरविंद केजरीवाल की कल से सभी मीटिंग्स कैंसल कर दी गई थी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को बुखार हो रहा है और साथ में गले में खराश की दिक्कत भी है. इसलिए कल से ही उन्होंने अपने आप को घर पर आइसोलेट कर लिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट अब किया जाएगा. साथ में अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज की भी बीमारी है।
आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों को कुछ इस तरह से बांटा है. कि दिल्ली के सभी अस्पताल, चाहे वो सरकारी हो या निजी उनमें सिर्फ दिल्लीवालों का ही इलाज होगा. इस बात का फैसला अरविंद केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने लिया है. दिल्ली में मौजूद सिर्फ केंद्र के अस्पतालों में दिल्ली से बाहरवालों का इलाज होगा.
इस फैसले का ऐलान खुद अरविंद केजरीवाल ने किया था. दिल्ली सरकार के डॉ महेश शर्मा की कमेटी ने ये सुझाव दिया था. अगर दिल्ली सरकार की बाद करें तो उन्होंने दावा किया है कि सरकार ने दिल्ली वालो से उनकी भी राय ली थी. इसके बाद ही दिल्ली वालो की राय पर केजरीवाल सरकार ने मुहर लगाई है कि दिल्ली सरकार के अस्पताल में सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज किया जाएगा.

0 Comments