भारत और नेपाल की सीमा पर फायरिंग हो रही है इसी बीच एक शख्स की मौत हो गई है जब की खबरों के मुताबिक 2 लोग घायल हुए हैं सीमा पर दोनों गुटों में हुए विवाद के बाद ही फायरिंग हुई है जिसमें तीन व्यक्ति चपेट में आ गए हैं वहां के ग्रामीणों ने बताया है कि फायरिंग नेपाल की ओर से शुरू हुई थी यह सीमा बिहार मैं भारत-नेपाल सीमा के पास सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा पर साइन पंचायत में लालबंदी स्थित जानकी नगर बॉर्डर की है।
सीमा बल के आइजी ने इस घटना के बारे में पुष्टि की है।पिछले कुछ समय से ही भारत और नेपाल के बीच में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है जिस पर नेपाल अपना दावा करता है की भारत का कुछ इलाका है वहां नेपाल का है।
इस घटना में जो व्यक्ति शहीद हुए हैं उनका नाम मुकेश कुमार है और वह महज 25 वर्ष के ही थे दो लोगों को गोली लगी है और उनको सीतामणि में रेफर किया गया है अभी बॉर्डर पर भारतीय एसएसबी और स्थानीय पुलिस तैनात है तो वहीं नारायणपुर बॉर्डर पर नेपाली सेना डेरा डाले हुए बैठी है। फायरिंग तब हुई जब सीमा को लेकर लगातार विवाद चल रहा है और भारत के खिलाफ उकसाने की कार्यवाही की जा रही है फायरिंग की नौबत क्यों आई इसको लेकर अभी जांच के आदेश दिए गए हैं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और विस्तारपूर्वक रिपोर्ट लेने के इंतजार में है।

0 Comments