रालोसपा कार्यालय पटना मे जब कार्यालय तोड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो,रालोसपा कार्यकर्ता ने जमकर इसका विरोध किया है




 बिहार: पटना के वीरचंद पटेल मार्ग इसकी रालो सपा कार्यालय को तोड़ने जब पुलिस पहुंची तो उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब पटना पुलिस और प्रशासन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश कार्यालय को तोड़ने के लिए पहुंची।दरअसल बताया जा रहा है कि वीरचंद पटेल पथ पर स्थित रालोसपा  का कार्यालय मकान संख्या 25 में चलता है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले  समता पार्टी का प्रदेश कार्यालय खाली करने का आदेश पहले ही दिया गया था। कार्यालय खाली नहीं करने पर शुक्रवार को जब पुलिस प्रशासन खाली कराने पहुंची तो बड़ी संख्या में रालोसपा कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर इसका विरोध करने लगे  और कार्यालय  खाली करने से मना कर दिया।बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस और रालोसपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए।

खबर मिली है कि रालोसपा कार्यालय को तोड़कर बनाना चाहते हैं, सेलटैक्स काऑफिस


आपको बता दें कि वीरचंद पटेल पथ पर स्थित रालोसपा कार्यालय ही नहीं बल्कि इसके साथ  10 और मकानों को तोड़ने का आदेश पहले से दिया  गया था। बताया जा रहा है कि मकान संख्या C 24 से C 34 तक जितने भी मकान है सभी मकान को  तोड़ने का आदेश मिला है।

बताया जा रहा है कि जूनियर इंजीनियर प्रेम कुमार इस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। अधिकारी प्रेम कुमार के कहां की यहां जितने भी मकान है सभी मकानों को तोड़ कर यहां सेल टैक्स का बड़ा कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसीलिए इन सारे मकान को तोड़ा जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि जब रालोसपा कार्यालय को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन पहुंचे तो रालोसपा कार्यकर्ता मकान के सामने बैठ गए। उसके बाद रालोसपा कार्यालय को तोड़ने के विरोध में बड़े संख्या में रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इसका विरोध किया. रालोसपा के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि पहले से कोई नोटिस नहीं दिया गया था। ये लोग झूठ बोल रहे हैं,अगर पहले से नोटिस दिया गया होता  तो हम लोग  दूसरे मकान में कार्यालय शिफ्ट कर लेते  और जब तक कोई दूसरा मकान में हम कार्यालय सीप्ट नहीं कर लेते  है। तब तक इसे खाली नहीं करेंगे, कार्यालय को तोड़ने के विरोध में सभी कार्यकर्ता कार्यालय के सामने इसी तरह बैठे रहेंगे और इसका विरोध करते रहेंगे देखते हैं कौन इस कार्यालय को तोड़ता है।

Post a Comment

0 Comments