पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रीमंडल की अहम बैठक

आज बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई है जिससे देशवासियों को बहुत लाभ मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज मंत्रीमंडल की अहम बैठक हुई है इस बैठक में बहुत सारे अहम फैसले लिए गए हैं। आज की बैठक में लिए गए फैसलों को पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कहां है और बोला है कि यह फैसले करोड़ों भारतीय इन निर्णय से लाभान्वित होंगे। 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा मुद्रा के शिशु लोन पर 2% छूट देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूर किया है करोड़ों लाभार्थियों को ब्याज की छूट मिलेगी, छोटे कारोबारियों को केंद्र सरकार की मदद मिलेगी साथ ही शिशु मुद्रा लोन पर 2% ब्याज छूट को मिली मंजूरी। 
छात्र और निजी कंपनियों के लिए भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने का ऐलान किया गया है अंतरिक्ष गतिविधियों के समस्त क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही अन्य क्षेत्र में दूरगामी सुधारों को मंजूरी दे दी है। 

देश के सभी  सहकारी बैंक अब रिजर्व बैंक की निगरानी में आएंगे अभी देश में 1482 अर्बन को-आपरेटिव बैंक और 58 मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक है। साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि इन बैंकों के आरबीआई की निगरानी में आने से 8.6 करोड से अधिक जमाकर्ताओं को भरोसा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी भी मिल गई है इससे थाईलैंड, जापान, वियतनाम, श्रीलंका जैसे देशों से बहुत से अनुयाई यहां आना चाहते है।  आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 15000 करोड रुपए के पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास संघ की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि हमारे मेहनती किसानों की आय को बढ़ावा होगा साथ ही निवेश और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे विशेष रूप से डेयरियों में एक प्रोत्साहन मिलेगा। 

Post a Comment

0 Comments