दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया अब हर अस्पताल में बैठेगा एक वालंटियर्स, अस्पताल के इलाज ना करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

पूरे देश मे कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है इसी बीच खबर मिल रही है की कोरोना बैड की मार्केटिंग हो रही है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना बैड को लेकर हो रही मार्केटिंग करने वाले सभी अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही करने का फैसला लिया है अरविंद केजरीवाल ने कहा है  एक व्यक्ति को अस्पताल ने जगह देने से मना कर दिया फिर वो इंसान ने अस्पताल वालों से बहुत ही मन्नते मांगी के उसको यहां पर एक बेड दे।अस्पताल ने  उससे बदले में 8 लाख की मांग की जो कि एक बहुत ही चौंकाने वाली ख़बर है ।

जहां पूरा देश इस महामारी से परेशान है लोग अपनी ऐसी गिरी हुई हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं बेड की ब्लैक मार्केटिंग इसलिए होती है क्योंकि अस्पताल में कितने बैड है इसकी जानकारी लोगों को सही तरीके से नहीं मिल पा रही है यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने ' दिल्ली कोरोना' एप लांच किया है ।
क्योंकि एप में सभी बेड की जानकारी देनी ही पड़ेगी यहां जरूरी है इसलिए उन्होंने एप लांच होने के बाद भी बहुत ही बवाल मचाया था 

  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 33 अस्पतालों के साथ हमारी बैठक हो चुकी है और बाकी के बचे अस्पतालों के साथ आज उम्मीद है बैठक संपन्न हो जाएगी । हमारी पूरी टीम इस समस्या का समाधान ढूंढने में लगी हुई है दुनिया में पहली बार एक ऐसा ऐप बना है जो अस्पताल के बेड के बारे में डेटा जनता को अपडेट कर रहा है ।

दिल्ली कोरोना ऐप लॉन्च  होने के बाद  ग्यारह सौ मरीज प्राइवेट अस्पताल में एडमिट हुए हैं ।अरविंद केजरीवाल ने फैसला लिया है कि एक वॉलिंटियर प्राइवेट अस्पतालों में भी बैठेगा जो लोगों को बेड दिलाने में मदद करेंगे। अब  से कोई भी मरीज  को कोई भी अस्पताल में एडमिट करने और इलाज करने से मना नहीं कर पाएंगे अगर कोई अस्पताल ऐसा करता है और सरकार के आदेश नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी 





Post a Comment

0 Comments