सिंगरौली और बैतूल में चमगादर की मौत का कारण निपाह और सार्स-2 नही तो क्या हैै बजह




 यह खबर मध्य प्रदेश से आ रही है बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में चमगादड़ों की मौत की पहेली अभी तक सुलझ नहीं पाया है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की रिपोर्ट से यह तो पुष्टि हो गई है कि सिंगरौली में चमगादड़ों की मौत का कारण निपाह व सार्स-2 वायरस नहीं है। लेकिन चमगादर का मौत का वास्तविक कारण क्या है चमगादर का मौत किस कारण से हुआ है लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।  सिंगरौली और बैतूल जिले में पिछले माह अचानक सैकड़ों चमगादडों की मौत हो गई थी।


खबर सामने आ रही है कि सिंगरैली और बैतूल दोनों ही जिलों से मरने वाले चमगादड़ों के पोस्टमार्टम करने के बाद  सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंद नगर, भोपाल भेज दिया गया था । इनमें से सिंगरौली के सैंपलों की जांच पूरी कर संस्थान ने उप-संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सिंगरौली को रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जांच में चमगादड़ों की मौत निपाह और सार्स-2 वायरस से नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments