पूरे देश में कोरोना वायरस फैल रहा है इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस तरह की बीमारी हो सकती है जो छूने से और संपर्क में आने से फैल सकती है पर आपके लिए चौंकाने वाली बात यह है कि इस बीमारी के बारे में सब टीवी के कॉमेडी सीरियल लापतागंज में बताया जा चुका है जो की करीबन 10 साल पहले आ चूका था ।
लापतागंज का एपिसोड नंबर 86 मैं यही सब दर्शाया गया है जिसमें एक बीमारी प्रदेश में आ गई है और वह बहुत जानलेवा है उसमें लगातार खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर और छिक आने पर लोगों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है और डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई है इस तरह का वीडियो बहुत ज्यादा वायरल आजकल सोशल मीडिया पर हो रहा है और लोग देख भी रहे हैं जो अभी हो रहा है वह सब इस समय ही बता दिया गया था ।
रोहतिश ने बताया "विदेश से एक बीमारी आई है लापतागंज में और वो जो बीमारी है उसमें छींकने, खांसने से फैलती है. उसका इलाज नहीं है और उनमें भी लोगों को जो है दूरी बनाए रखनी है और मास्क पहनना है. ये उस समय की कहानी है जब कोरोना वायरस का कोई अस्तित्व ही नहीं था. मुझे याद है ये सीन हमने मड आइलैंड के सेट वृन्दावन में शूट किया था. अब ये एपिसोड बहुत वायरल हो रहा है, अपना ये सीरियल देखकर अच्छा भी लग रहा है."

0 Comments