मुंबई में नम आंखों से सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई दी गई। आपको बता दें कि विले पार्ले के सेवा समाज घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम विदाई देने के लिए पिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी घाट पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि उभरते हुए सितारे और पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे।
नम आंखों से दी गई सुशांत सिंह को आखिरी विदाई, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत । जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच आत्महत्या की जांच कर रही है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी विले पार्ले के सेवा श्मशान घाट पर सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंचीं हैं। इसके अलावा कई टीवी कलाकार भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं। घाट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है।
आपको बता दें कि घाट पर पहुंचे पिता... अंतिम संस्कार की विधि शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि घाट पहुंचा शव... कूपर अस्पताल से श्मशान घाट सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शव पहुंच गया था। करीब 20 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुऐ थे।

0 Comments