पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं



कोरोना संक्रमण का कहर पूरे देश में बहुत ज्यादा फैल रहा है दुनिया भर में अभी तक कोरोना के अब तक 7लाख  से ज्यादा मामले आ चुके हैं ,और दिन प्रतिदिन नए मामले आते ही जा रहे हैं। कोरोना का संक्रमण में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है

  देश भर  में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 4 लाख से भी ज्यादा पहुंच चुका है।  इस बीच अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1.10 लाख को पार कर चुका  गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में कोरोना से अब तक कुल 1,10,028 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है।


जाने आज के नए करोना अपडेट  कहां कितने मामले सामने आए कोरोना वायरस के



- मलेशिया में कोरोना वायरस के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर देश में कोरोना वायरस के अब तक 8,329 मामले सामने आ चुके हैं।


-  खबर सामने आ रही है की पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  अभी फिलहाल मे  उन्हें  अपने घर में ही क्वारंटाइन कर रखा गया है।
 

बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड सोमवार को कोरोना मुक्त हो गया। अब न्यूजीलैंड में अभी एक भी पुराना मरीज नहीं है। न्यूजीलैंड में 17 दिन हो चुके हैं और सोमवार को फरवरी के अंत बाद देश में पहली बार ऐसा हुआ जब यहां कोरोना का कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया। 

- दक्षिण अफ्रीका में स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण बढ़ते खतरे के बीच स्कूलों को थोड़ी देरी के बाद खोल दिया गया है। अफ्रीका में कोरोना वायरस के अब तक 1000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

- पाकिस्तान में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 4,728 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसको मिलाकर पाकिस्तान में अब तक कुल 2,067 की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में अब तक कुल 103,671 मामले सामने आ चुके हैं।

- थाईलैंड में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर थाईलैंड में अब तक कुल 3,119 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कोरोना वायरस के मौत का आंकड़ा 58 है।

- दुनियाभर में कोरोना के अब तक 70 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबित दुनियाभर मेँ अब तक कुल 70,06,436 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 4,02,000 तक जा पहुंचा है।

- चीन में कोरोना वायरस के 9 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। चीन में फिलहाल 65 मरीजों का इलाज चल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चीन में अब तक कुल 78,341 ठीक हो चुके हैं। यहां कुल 83,040 मामले सामने आए हैं। चीन में मौत का आंकड़ा 4,634 है।

- अफ्रीका महाद्वीप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 183,474 तक पहुंच गई, । अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ताजा आंकड़ों के अनुसार महामारी से मरने वालों की संख्या भी 4,902 से बढ़कर रविवार दोपहर तक 5,041 हो गई।

- फ्रांस में कोरोना वायरस का कारण रविवार को 13 और लोगों की मौत हो गई। इसको मिलाकर देश में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 29,155 तक जा पहुंचा है। यहां अब तक कुल 1,53,977 मामले सामने आ चुके हैं।

- सऊदी अरब में रविवार को कोरोना वायरस के 3,045 नए मामले सामने आए। इसको मिलाकर सऊदी अरब में अब तक कुल 1,01,914 मामले सामने आ चुके हैं। 


- अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अकेले न्यूयॉर्क शहर में अब तक कुल 3,78,097 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कुल 30,324 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। न्यू जर्सी में अब तक 12,176 लोगों की मौत हो चुकी है। मैसाचुसेट्स में 7,289 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments