केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने राज्यों के साथ स्कूल खोलने के लिए आम सहमति बनाने का निर्णय लिया



देश में अभी  कोरोनावायरस के कारण  लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके कारण हर एक चीज को बंद कर दिया गया था ।अब धीरे-धीरे कुछ चीजों को खोला जा रहा है जिससे कि आम आदमी को परेशानी ना हो और लोग अपनी सुरक्षा खुद कर सके  ऐसे समय में  आज से अनलॉक 2.0 की प्रक्रिया  शुरु हो गयी है।


बताया जा रहा है कि स्कूल में तो बहुत सारे बच्चे रहते हैं हो सकता है वो  एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बना कर रखें  तो इसको लेकर स्कूलों को खोले जाने  पर  गहमा-गहमी बढ़ती जा रही है। इस क्रम में स्कूलों के खोले जाने को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने राज्यों के साथ आम सहमति बनाने का निर्णय फैसला लिया है ताकि वह स्कूल खोलने पर सही फैसला ले सके। 
 वहीं, दूसरी ओर कॉलेजों की रिओपेनिंग के बार में यूजीसी ने स्कूल रिओपेनिंग 2020 के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही जानकारी मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा सचिव और विभिन्न राज्यों के स्कूली शिक्षा सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज एक बैठक होने वाली है, जिसमें केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के आयुक्त भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि स्कूल रिओपेनिंग 2020 की डेट और आवश्यक दिशा-निर्देशों को लेकर आज की बैठक में कोई आम सहमति लिया जा सके। बन जाए।



उसके बाद बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ स्कूलों को जल्द खोले जाने की गुहार प्राइवेट स्कूल के टीचर और बच्चों के माता-पिता कर रहे हैं। इन सब चीजों का का ध्यान स्कूलों में ध्यान में रखी जाने वाली सावधानियों के लिए कई प्राइवेट स्कूलों ने सुझाव केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को दिये हैं।

Post a Comment

0 Comments