जैसा कि आप सभी जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने बांद्रा वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके फैंस काशी गुस्से में है। आप सभी देख ही रहे होंगे कि फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से भी हर रोज कोई न कोई प्रतिक्रिया आ रही है। आपको बता दें कि इसी बीच 'आशिकी' में नजर आनेवाली अनु अग्रवाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें एक बाहरी व्यक्ति की तरह महसूस कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत से अपनी परिस्थिति को जोड़ सकती हैंl सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में होनेवाले भाई-भतीजावाद को चर्चा में ले आया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं सुशांत को डिप्रेशन से पीड़ित बताया गया था, क्योंकि उनके पास की 7 फिल्मों में से 6 चली गई थीं। इसपर कई कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद भाई-भतीजावाद पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैंl
बताया जा रहा है कि अब 'आशिकी' गर्ल अनु अग्रवाल ने इस बारे में बात की है। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने शेयर किया है कि वह सुशांत के दर्द को समझ सकती है। क्योंकि वह खुद फिल्म इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर आई हैं।
पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में अनु अग्रवाल ने इस बारे में बात की है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कभी इस इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति की तरह महसूस हुआl इसपर उन्होंने कहा, 'हमेशा। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। सफलता का परिणाम कुछ ऐसा था, जिससे मुझे लोगों की ईर्ष्या से निपटना पड़ा। वह बुरा बर्ताव करना शुरु कर देते हैंl मैं इसमें फंस गई थीं।'
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के दर्द को वह समझ सकती है, क्योंकि वह खुद फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थी। वह कहती हैं, 'किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो बाहरी है, इसीलिए मैं सुशांत का दर्द समझती हूं, आपके साथ बाहरी वाला बर्ताव किया जाता हैं। मेरे पास मेरे पास खड़े होने के लिए कोई नहीं था और जो व्यक्ति मेरे साथ खड़ा होना चाहता था, वह मुझसे कुछ चाहता था, जो मैं नहीं चाहती थीं। मैं बहुत कम उम्र में समझ गई थीं कि आप एहसान नहीं ले सकते क्योंकि तब वे बदले में कुछ चाहते हैंl'
जानकारी के अनुसार इसी साक्षात्कार में उन्होंने एक घटनाक्रम के बारे में भी बताया, जब उनसे अवार्ड छीन लिया गया था क्योंकि वह एक फिल्मी परिवार से नहीं आई थी। उन्होंने बताया कि नॉमिनेटेड एक्ट्रेस की सूची में से उनका नाम जूरी ने हटा दिया था क्योंकि वे उसे नहीं जानती थीं और इसके कारण वह रात भर रोई थीं।

0 Comments