बिहार के पटना में महागठबंधन में क्या बने रहेंगे मांझी ? क्या मांझी की नैया लगेगी पार या बीच मंझधार में ही महागठबंधन को छोड़ करेंगे जीतन राम मांझी या फिर होगी किसी दूसरी नाव की सवारी ? ये चंद सवाल हैं जिस पर से पर्दा जल्द ही उठने वाला है।
जीतन राम मांझी का अल्टीमेटम 25 जून को खत्म होने वाला है लेकिन, उसके पहले दिल्ली दौरे पर आए जीतनराम मांझी को महागठबंधन में जोड़े रखने की कवायद तेज हो गई है
मांझी को मनाने की कवायद में महागठबंधन के नेताओं की बुधवार दोपहर बाद वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई है,
जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के अलावा आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ये तीनों भी शामिल थे।
इस वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस की तरफ से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी शामिल हो सकते हैं. दूसरी तरफ, आरजेडी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है. यह पूरी कोशिश महागठबंधन की रणनीति बनाने और और सबको साथ जोड़े रखने को लेकर है.
बिहार: महागठबंधन को बचाने खुद मैदान में उतरीं सोनिया गांधी, मांझी-तेजस्वी से करेंगी बात
खबर सामने आ रही है कि मुलाकात में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सभी लोग शामिल थे आपको बता दें कि मुलाकात के दौरान जीतनराम मांझी की तरफ से उठाए गए उन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसको लेकर उन्होंने कल 25 जून तक का अल्टीमेटम दिया है।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की कांग्रेस आलाकमान की तरफ से मांझी की मांग पर विचार करने और महागठबंधन के सभी घटक दलों के बीच सहमति बनाने की कवायद की जा रही है इसी मामले में जीता राम मांझी को सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया है।
बताया जा रहा है कि अहमद पटेल से मुलाकात को उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है आपको बता दें कि कांग्रेस बिहार में विपक्ष का मजबूत गठबंधन बनाना चाहती है, जिसमें आरजेडी और कांग्रेस के अलावा जीतन राम मांझी, उपेंदर कुशवाहा, मुकेश सहनी के अलावा लेफ्ट पार्टियां भी शामिल हैं लेकिन, इनमें मांझी-कुशवाहा को अपनी उपेक्षा की चिंता सता रही है।
'राजनीति में कब क्या हो जाए मालूम नहीं'
बताया जा रहा है इस तरह से बार-बार कोऑर्डिनेशन कमिटी की मांग उठाए जाने के बाद भी आरजेडी की तरफ से इस तरह बार-बार नजरअंदाज करने के कारण जीतनराम मांझी नाराज हो गए हैं।

0 Comments