बिहार : कोरोनावायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है। सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रखा है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जो लोग शराब का ठेका खोल रखे हैं। अगर उन्हें अगर शराब नहीं मिल रहा है तो वह हमें पहले से ही हटाना चाहते हैं मेरे खिलाफ है।
नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में शराबबंदी लागू की, तो उनको दो-सवा दो साल में ही तरह-तरह से परेशान करके कुर्सी से लोगो ने हटा दिया।मगर बिहार की जनता का रुख सकारात्मक है। इसलिए मुझे ऐसे लोगों की परवाह नहीं है। जो एक शराब के लिए मुझे कुर्सी से हटाना चाहते हैं, उन्हें तो खुश होना चाहिए कि अगर हमने शराब बंद किया है तो उनके घरों में खुशहाली आएगी।
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री गुरुवार को नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के कार्यकर्ताओं के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास को नई उछाल देने वाले एक बड़े एजेंडे का भी जिक्र किया। कहा-हमें अगली बार सरकार बनाने का मौका मिला, तो हम हरेक खेत में पानी पहुंचा देंगे। बताया जा रहा है कि कृषि अर्थव्यवस्था आधारित बिहार में इसकी दरकार दशकों से रही है।
नीतीश बोले-अगली बार भी मौका मिला तो हर खेत में पहुंचा देंगे पानीमुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से बिहार में खुशहाली आई है। चारों ओर सुख शांति का माहौल कायम हुआ। पहले बड़ी संख्या में बिहारवासी अपनी गाढ़ी कमाई का मोटा हिस्सा शराब में बर्बाद कर देते थे। शराबबंदी से उनके परिवार में महिलाएं काफी खुश हैं। दूसरे राज्यों के लोग बिहार में शराबबंदी की सफलता और समाज में आए सकारात्मक बदलाव का अध्ययन कर रहे हैं। कुछ पढ़े-लिखे लोगों को भी शराबबंदी के कारण कष्ट है, जिससे वे अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों को मुझसे चिढ़ है कि गड़बड़ करने का मौका नहीं मिल रहा है।
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले लोग शराबी पीकर जहां-तहां खुलेआम हंगामा करते थे। आज अगर कोई चोरी छुपे कहीं और जाकर शराब पी भी लेता है, तो खुलेआम हंगामा करने की उसकी हिम्मत नहीं है। बिहार में हमने कानून का राज स्थापित किया। वरना गुजरे जमाने में तो गांव-देहात की बात छोड़ दीजिए, राजधानी पटना में भी अपराधी बंदूक लहराते हुए खुलेआम घूमते थे।

0 Comments