कोरोना वायरस का असर बढ़ता ही जा रहा है इस बीच मॉनसून ने भी दस्तक दे दी है लगातार हो रही बारिश से सभी लोग परेशान हैं आज रविवार के दिन सुबह तीन से 4 घंटे तक पटना में भारी बारिश हुई है जिसके बाद शहर के कई इलाकों में बहुत ज्यादा पानी भर गया है इस पानी के भरने की वजह से आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना के लगभग सभी मुख्य इलाकों में बारिश का असर दिख रहा है सबसे ज्यादा असर न्यू बायपास रोड के दक्षिणी इलाकों में ज्यादा हालत खराब है।
मौसम विभाग में छह जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है तथा पटना में भी अगले 72 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है इससे नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
बारिश होने की वजह से जगह-जगह पटना में जलभराव हो रहा है जिससे आमजन को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है इसी समस्या को लेकर हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है। 10 जुलाई को सरकार से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था। सरकार के बहुत सारे दावों के बावजूद भी जगह-जगह पानी भरने की समस्या पटना में बहुत गंभीर रूप लेती जा रही है जिससे वहां की जनता बहुत ज्यादा परेशान है।

0 Comments