प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए बहुत सी बातें बताई जिसमें उन्होंने कहा कि हमें अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और हमेशा याद रखना चाहिए कि हमें दो गज की दूरी रखनी है साथ ही साथ जब भी हम बाहर जाए मास्क पहनना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबकी भागीदारी योग के बिना कोई भी मिशन पूरा नहीं होगा इसलिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है देश के हर नागरिक को लोकल सामान खरीदने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। 

पीएम मोदी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परम्परा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जहां एक तरफ़ बड़े-बड़े संकट आते गए, वहीं सभी बाधाओं को दूर करते हुए अनेकों-अनेक सृजन भी हुए. नए साहित्य रचे गए, नए अनुसंधान हुए, नए सिद्धांत गड़े गए,यानि संकट के दौरान भी हर क्षेत्र में सृजन की प्रक्रिया जारी रही और हमारी संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही।


प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के शब्द तो कानों में गूंज रहे हैं। वो कह रहे थे, अपने पोतों को भी, देश की रक्षा के लिए, सेना में भेजूंगा। यही हौंसला हर शहीद के परिवार का है। वास्तव में, इन परिजनों का त्याग पूजनीय है। भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है, उसी संकल्प को हमें भी जीवन का ध्येय बनाना है, हर देश-वासी को बनाना है। हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए, जिससे, सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े, देश और अधिक सक्षम बने, देश आत्मनिर्भर बने - यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

आप लोकल खरीदेंगे, लोकल के लिए वोकल होंगे. ये भी एक तरह से देश की सेवा ही है। भारत का संकल्प है - भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा। भारत का लक्ष्य है – आत्मनिर्भर भारत। भारत की परंपरा है-भरोसा, मित्रता। भारत का भाव है-बंधुता. हम इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments