तापसी पन्नू ने शेयर की अपने बिजली के बिल की कॉपी, कहा हैरान हूं में

हमारे देश में क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और बॉलीवुड सेलेब्स को बहुत सराहा जाता है. चाहे उनके निजी जीवन से जुड़ी कोई बात हो या उनके करियर से जुड़ी कोई भी बात हो. खास कर बड़े पर्दे के कलाकारों को उनके शाही जीवन जीने के लिए पूरा देश जानता है.  फैंस में इस बात को उत्सुकता रहती है कि सेलेब्स कैसे अपना जीवन यापन करते है और वे इनसे इंप्रेस होते है. 

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई सेलेब अपने निजी जीवन से जुड़ी कोई खबर फैंस के साथ शेयर करते है जो कि किसी भी तरह से नकारात्मक हो. और अगर कभी ये सेलेब्स अपने घर के बिल को लेकर शिकायत करने लगे, और ये कहे कि ये बिल देखकर उन्हें झटका लगा है ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ हुआ है.

दरअसल एक्ट्रेस तापसी पन्नू का बिजली का बिल इतना ज्यादा आ गया है कि वो इसको लेकर काफी तनाव में आ गई है. एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया से अपनी नाराज़गी जाहिर की है और कहा है कि पिछले तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए है, और मैं तो ये सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए है या खरीद लिए है कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है. आप किस तरह से बिजली का बिल बना रहे है.

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में  अडानी इलेक्ट्रिसिटी से ये सवाल पूछा है. एक्ट्रेस तापसी पन्नू का बिल अडानी इलेक्ट्रिसिटी से ही आता है. इसके अलावा तापसी पन्नू ने एक हैरान करने वाली बात बताई है कि एक अपार्टमेंट ऐसा है जहां कोई रहता ही नहीं है. लेकिन वहां का बिजली का बिल काफी आया है. 

तापसी पन्नू आगे लिखती है कि इस अपार्टमेंट में कोई नहीं रहता है, हफ्ते में सिर्फ एक बार जाया जाता है वो भी सिर्फ साफ सफाई के लिए जाया जाता है. तो फिर इतना बिल कैसे आ सकता है.

Post a Comment

0 Comments