पूरी में जगन्नाथ रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हरी झंडी मिल गई है कोरोना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ रथयात्रा निकालने की इजाजत दे दी है साथ ही यह भी कहा है महामारी के दौरान भी रथयात्रा सीमित नियमों और श्रद्धालुओं के बीच की जाएगी।
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पूरी यात्रा रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बहुत सारी याचिका डाली गई थी उन सभी याचिकाओं पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई की और इस मामले में जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे ने तीन जजों की बेंच गठित की और फैसला सुनाया।
फैसला आने के बाद पूरे देश में जैसे खुशी का माहौल हो गया है।
जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर सोमवार रात 9 बजे से बुधवार दोपहर 2 बजे तक पुरी में शटडाउन रहेगा। सभी एंट्री पॉइंट्स बंद रहेंगे और आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पुरी में रथ यात्रा से पहले हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, हाईवे, सहित शहर में एंट्री के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएं। तीनों रथ को खींचने के लिए प्रति रथ 500 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। रथ के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी उड़िसा के लोगों को बहुत-बहुत बधाइयां दी है।अमित शाह ने टि्वट करते हुए लिखा, 'आज का दिन हम सभी के लिए खास है। विशेषकर हमारे ओडिशा के भाइयों और बहनों के साथ-साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के भक्तों के लिए। रथयात्रा सुनिश्चित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा देश प्रसन्न है। ये मेरे साथ भारत के करोड़ों भक्तों के लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल भक्तों की भावना को समझा, बल्कि उन परामर्शों को भी लागू किया, जिससे हमारी भूमि की महान परंपराओं का पालन किया जाए।'

0 Comments