रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे रूस के नेताओं से वार्तालाप

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन के रूस के दौरे पर हैं ये राजनाथ सिंह का कोरोना वायरस के बाद पहला विदेशी दौरा है रक्षामंत्री आज रूसी नेतत्व के साथ द्वीपक्षीय बैठक करेंगे इसके अलावा राजनाथ सिंह विक्ट्री डे परेड के 70 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में भाग लेंगे साथ-साथ भारत के जवान भी इस परेड में शामिल होंगे ये उम्मीद है कि चीन भी कार्यक्रम में शामिल होगा क्योंकि रूस ने चीन को भी न्योता दिया है। भारत और चीन की झड़प के बाद में पहला मौका होगा जब दोनों देश के नेता आमने-सामने होंगे पर भारत ने पहले ही तय कर लिया है कि वह किसी तरह की औपचारिक बातचीत नहीं करेंगे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है भारत और रूस हमेशा से ही एक अच्छा दोस्त रहा है पर चीन और रूस हमेशा से दोस्त नहीं है दोनों के बीच पिछले कुछ ही सालों में संबंध में सुधार हुआ है एशिया में रूस की भूमिका काफी अहम है।राजनाथ सिंह ने इस दौरे पर उनके साथ चल रही डील को लेकर भी चर्चा होने की बात कही है भारत और रूस से हथियारों को लेकर जो डील हुई है उनकी जल्द ही डिलीवरी की मांग भी कर सकता है जिससे फाइटर, एयरक्राफ्ट और सबमरीन  शामिल है। भारत इस डील की खरीदारी की बड़ी रकम उसको दे चुका है। 

Post a Comment

0 Comments