सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति व बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी पहुंचकर होम क्वारंटाइन हो गई है सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि मुंबई में कोरोना संक्रमण का कहर बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है इस बीच सलमान खान की बहन अर्पिता को चिंता सताने लगी है इसलिए वह अपने पति और दोनों बच्चों के साथ हिमाचल के मंडी में अपने घर पहुंच गई है और वहा होम क्वॉरेंटाइन हो गई है।
अर्पिता ने कुछ दिन पहले ही प्रशासन से मंडी जाने की परमिशन ले ली थी और अब वहां अर्पिता अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच चुकी है। अपने घर पहुंचने के बाद कोरोना वायरस के सैंपल भी विभाग ने ले लिए हैं अब रिपोर्ट का इंतजार है।
अर्पिता की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है आयुष ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में भी नजर आ चुके हैं शादी के बाद दूसरी बार और अर्पिता मंडी पहुंची है अर्पिता अभी जहां रह रही है वहां अनिल शर्मा का ही नया मकान है।
डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा है कि प्रशासन की मंजूरी के बाद आयुष अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मंडी पहुंचे हैं उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। 14 जून को हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे परिवार में 10 साल से कम उम्र के 2 बच्चे हैं इसलिए उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

0 Comments