कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर रोज बैठक हो रही है और कई फैसले लिए जा रहे हैं आज भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और कही अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने प्राइवेट अस्पतालों के चार्ज को निश्चित करने की मांग की है इस मामले मे विके पॉल कमेटी का गठन किया गया है जो अपनी रिपोर्ट आने वाले 2 दिनों में सौपेगी। इसके बाद ही सभी प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वायरस के इलाज के लिए खर्च को निश्चित किया जाएगा ताकि आम आदमी को कोई परेशानी ना हो और प्राइवेट अस्पताल अपने मनमानी से वसूली ना कर सके।
इस बैठक के दौरान बीजेपी ने टेस्टिंग चार्ज को 50% तक कम करने की भी मांग की जिस को स्वीकार लिया गया है और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह मौका एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का नहीं है बल्कि सभी को साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली सरकार 20 जून तक रोजाना 18,000 टेस्ट करना शुरू कर देगी जिससे जल्द से जल्द कोरोना पर इलाज होने के साथ रोकथाम भी चालू हो जाएगी इसके अलावा दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी कहा कि हर आदमी को टेस्टिंग का हक मिलना चाहिए ऐसा होगा तो भी इलाज संभव होगा यह मांग को भी मान लिया गया है और भरोसा दिलाया गया है कि जो भी नई पॉलिसी आएगी उसमें हर आदमी को अपने टेस्टिंग कराने का पूरा अधिकार दिया जाएगा।
मीटिंग के दौरान 2 नई मांग रखी गई उसमें पहली मांग तो ये है जो लोग संक्रमित हुए हैं या कंटेनमेंट जोन में है उनके परिवार वालों को 10 हजार रुपए दिए जाएं और दूसरी मांग यह कीजिए हेल्थ केयर स्टाफ की कमी को देखते हुए 4 ईयर वाले नर्सिंग स्टूडेंट्स से भी काम करवाया जाए। अभी इन मांगों पर कुछ फ़ैसला नहीं लिया गया है।

1 Comments
The king casino no deposit bonus, free spins, bitcoin - CommunityKhabar
ReplyDeleteNo deposit 출장안마 bonus, https://septcasino.com/review/merit-casino/ free spins, bitcoin. No deposits bonus. No ford escape titanium withdrawals, bitcoin no งานออนไลน์ deposit bonuses, free spins, bitcoin, 10k followers. communitykhabar