सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले मैं होगा सोमवार सुबह ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह व भाई नीरज कुमार और उनकी बहन मुंबई जाने के लिए निकल गए थे।
परिवार के लोगों ने इतना बताइए कि वह सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को पटना लाना चाहते थे परंतु कोरोना वायरस महामारी के चलते उनको यहां अनुमति प्राप्त नहीं इसलिए वहां सभी मुंबई पहुंच चुके हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के भाई ने कहा कि हमें यकीन नहीं हो रहा है की यह दिन हमें देखना पड़ेगा दूसरों को हमेशा हौसला देने वाला लड़का ऐसा भी कर सकता है की उसकी जिंदगी अभी शुरू ही नहीं हुई थी की और खत्म भी हो गई वह हमेशा गरीब बच्चों के लिए कुछ ना कुछ करना चाहता था उसने अपनी इच्छा बताई थी कि वह 100 गरीब बच्चों को नाशा भेजना चाहता है इसलिए वह प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहता था और वह बच्चों को साइंटिस्ट बनाने की बात करता था।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बताया कि वह सुशांत से मिलने उनके बांदा वाले फ्लैट पर भी गई थी उन्होंने साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वह जानती थी हालांकि उन्हें यह नहीं पता था कि वह इतना भयानक कदम उठा लेंगे बहन ने यह बताया कि हमेशा सुशांत जमीन से जुड़े हुए रहते थे और सबसे नॉर्मल तरीके से ही बात करते थे।
मिली सूचना के हिसाब से यह भी पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन की दवाई लेना भी बंद कर दिया था वह क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार थे हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर पुलिस उनके फोन को चाबी मान रही है पुलिस को लगता है कि शायद उनके फोन से एक कुछ पता चल जाये पुलिस अभी सभी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर फोकस कर रही है।

0 Comments