कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रखा है। आपको बता दें कि शिक्षा के सभी माध्यम फिलहाल बंद पड़े हैं। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई पूरी करवाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्यूज़ टीम से खास बातचीत में हिन्दुस्तान जनमत के सम्पदाक एवं आर जी यस के टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजी. अवनीश कन्नौजिया जी ने शिक्षा के विषय में बड़े कदम उठाने का फैसला लेने का सोच रही है। आपको बता देगी बातचीत में इंजीनियर अवनीश कनौजिया ने कहा कि आजकल के युवा को पढ़ने पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा की अगर एक समय पर पढ़ाई संभवतः मजबूरीबस छोड़नी पड़ जाय तो भी आप निजी क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकते है। वहीं उन्होने ये भी कहा कि आजकल के युवा चमक धमक के चक्कर मे राजनीति क़ा दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहीं राजनेता उनके लिए भी खड़ा होने को तैयार नही। इससे उनका भविष्य भी दांव पर लग जाएगा और ऊर्जा भी गलत दिशा में लग जाएगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से यह अपील की कि जितना हो सके जैसे भी हो उन्हें अपनी पढ़ाई नही छोड़नी चाहिए। और वहीं जो अच्छी शिक्षा ग्रहण करेगा उसे अपने भविष्य के अच्छे बुरे क़ा फर्क पता चल सकेगा। आपको बता दें कि इंजी. अवनीश कन्नौजिया भी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करते रहते है। और उनसे जितना हो सके उतना विद्यार्थियों के शिक्षा को बढ़ावा देते हैं और अपने स्तर से उनकी मदद भी करते हैं।

0 Comments