दिल्ली में डीडीएमए की मीटिंग अब खत्म हो गई है डीडीएमए की मीटिंग में निजी अस्पताल के बेड की रेट और होम आइसोलेशन खत्म करने को लेकर एलजी अनिल बैजल के आदेश पर सहमति नहीं बन पा रही है इसी को लेकर अब वापस डीडीएमए की मीटिंग शाम 5 बजे वापस होना तय हुआ है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में केवल 24% बेड को ही सस्ता करने की सिफारिश की थी जबकि दिल्ली सरकार कम से कम 60% सस्ता करने पर ही अड गई है इसलिए अभी बहस चल रही है और मीटिंग खत्म होने पर भी कोई कोई फैसला नहीं लिया गया है इस वजह से शाम को 5 बजे फिर से इसी बात को लेकर चर्चा होगी।
डीडीएमए की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्वारंटाइन पर दिए गए आदेश पर भी विरोध किया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश दिया है कि अब दिल्ली में कोई भी कोरोना पोजिटिव होगा तो उसको कम से कम 5 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में जाना अनिवार्य होगा। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश से हटकर दिल्ली के लिए ही अलग नियम क्यों बनाए गए।
मिली सूचना के हिसाब से अरविंद केजरीवाल ने बहुत सी बातों पर विरोध किया उनके ये शामिल है
रेलवे ने आइसोलेशन कोच दिए हैं लेकिन उसके अंदर इतनी गर्मी में कोई कैसे रहेगा?
हमारी प्राथमिकता गंभीर मरीजों के लिए होनी चाहिए या बिना लक्षण और हल्के लक्षण वालों के लिए?
मेडिकल स्टाफ की पहले ही कमी है, अब हज़ारों मरीजों के लिए क्वारनटीन सेंटर पर डॉक्टर नर्स कहां से आएंगे? जब आईसीएमआर पूरे देश में बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाज़त देता है तो दिल्ली में अलग नियम क्यों? ज्यादातर कोरोना पॉजिटिव मरीज हल्के लक्षण/बिना लक्षण वाले ही होते हैं इनको क्वारनटीन करने के लिए व्यवस्था कहां से करेंगे?
इससे दिल्ली में अफरातफरी हो जाएगी और पूरी व्यवस्था बिगड़ जाएगी। पूरी दुनिया में ऐसा कहीं नहीं किया गया कि बिना लक्षण वाले मरीज़ों को कोई सरकार क्वारनटीन सेंटर में लेकर आए।

0 Comments