अभिनेता अक्षय कुमार ने टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की फेसबुक के जरिए बढ़ाया मदद का हाथ


आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक और दुखद निधन के बाद जहां इंडस्ट्री में इस बात को लेकर बहस छिड़ गयी है कि यहां एक-दूसरे की मदद को आगे नहीं आते, अक्षय कुमार ने टीवी एक्ट्रेस की मदद करके मिसाल कायम की है। यह टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की दोस्त हैं।बताया जा रहा है कि रेणुका ने उनकी व्यथा फेसबुक के ज़रिए सामने रखी थी, जिसके बाद अक्षय ने ख़ुद पहल करके मदद के लिए हाथ बढ़ाया। अक्षय के इस व्यवहार से प्रभावित रेणुका ने उनका शुक्रिया किया। 


रेणुका ने पूरा वाकया ट्विटर के ज़रिए शेयर किया। उन्होंने बताया- ''उन लोगों की नरमदिली के बारे में क्या कह सकती हूं, जिन्होंने इस भयानक दौर में मेरी दोस्त नूपुर की मदद की, जिनकी परेशानियां पीएमसी बैंक संकट, मां ख़राब हेल्थ और लॉकडाउन ने दोगुनी कर दी थीं। आज मैं आप सबकी प्रशंसा करना चाहती हूं और इसके साथ यह अपील भी कि अब योगदान बंद कर दें।''

रेणुका आगे खुलासा करती हैं- ''हमारी इंडस्ट्री से एक एंजल ने नूपुर की मदद की, जिसकी वजह से उनकी मां को बेहतर इलाज मिल सका। उन्होंने कहा कि इस एंजल ने बिना किसी तारीफ़ की उम्मीद के पहले भी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और वर्कर्स की मदद की है। उन्होंने फेसबुक पर मेरी मदद मांगने वाली पोस्ट पढ़ी थी। उन्होंने राणा जी (आशुतोष राणा) को फोन करके डिटेल्स मांगी, जो मैंने उन्हें बता दीं। उन्होंने पूछा कि नुपूर को कितना चाहिए। मैंने उन्हें धनराशि बता दी। उन्होंने कहा, हो जाएगा। उन्होंने जितनी ज़रूरत थी, उससे अधिक देकर मदद की। 

मैंने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया, जिसके जवाब में उन्होंने मराठी में कहा कि कृपया मुझे धन्यवाद ना दें। उनकी मां ठीक हो जाएं। बस काफ़ी है। जिस दौर में यह वाद-विवाद चल रहा है कि लोग एक-दूसरे की मदद को खड़े नहीं होते, इस एंजल ने साबित किया कि कुछ उनके जैसे हीरे भी हैं, जो किसी ऐसे ज़रूरमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं, जिससे कभी मिले भी नहीं।''

रेणुका अगले ट्वीट में अक्षय का नाम खोलते हुए लिखती हैं- ''यह एंजल कोई और नहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं। एक ऐसा इंसान, जिसका दिल विशुद्ध सोने जैसा है। अक्षय कुमार जी, कृतज्ञता ज़ाहिर करने के लिए थैंक यू बहुत छोटा शब्द है। मैं दुआ करती हूं, आपको और आपके परिवार को सभी ख़ुशियां और सफलता मिले। सच में ऋणी।'' अक्षय ने आशुतोश राणा के साथ संघर्ष जैसी बेहद सफल फ़िल्म में काम किया था।


आपको बता दें कि 11 जून को रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी दोस्त नूपुर अलंकार की मदद करने की गुहार लगायी थी। लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से टीवी एक्ट्रेस नूपुर की माली हालत बेहद ख़राब हो चली है। उनकी बीमार मां को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए भी पैसे नहीं थे। पूरी ख़बर इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ें- रेणुका शहाणे ने टीवी एक्ट्रेस के लिए मांगी मदद, बीमार मां को अस्पताल ले जाने के लिए भी नहीं पैसे

Post a Comment

0 Comments