विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना


सबसे बड़ी खबर पटना के बिहार से आ रही है जहां पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को नीतीश कुमार  पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि मौका था जेडीयू एमएलसी जावेद इकबाल, शगुन सिंह और पूर्व एडीजी अशोक गुप्ता के पार्टी में शामिल होने का। 

तेजस्वी यादव ने  कहा कि नीतीश कुमार ऐसे डरपोक सीएम हैं जो आज 92 दिन से कोरोना वायरस के डर से घर से बाहर नहीं निकले हैं। लेकिन दोनों पार्टियां घर पर बैठकर डिजिटल रैली कर रहे हैं।

आपको बता दें कि तेजस्वी ने कहा कि यहां एक भव्य कार्यक्रम होना था लेकिन कोरोना वायरस  को लेकर छोटा कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री पर सियासी वार करते हए कहा कि लोग मर रहे हैं। तेजस्वी यादव  नितीश कुमार पर निशाना साधते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों को आने नहीं देते हैं, लेकिन लालू यादव रहते तो गरीबो को सीने से लगा लेते,लेकिन नीतीश कुमार गरीबों और बेरोजगारों को खुद से दूर कर रहे हैं उनका सहारा बनने की वजह उन्हें ठुकरा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश के राज में लोगों की भूख से हो रही है, मौत

तेजस्वी यादव ने कहा  कि भूख से लोगों की मौत हो रही है। लोग पैदल आ रहे हैं और उनकी रास्ते मे मौत हो जा रही है। लालू यादव रेल मंत्री थे तो गरीबों के लिए ट्रेन में टिकट फ्री था, लेकिन मोदी सरकार में पैसे लिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी वर्चुअल रैली को लेकर 77 हजार LED TV लगाती है जो 150 सौ करोड़ का है।  तेजस्वी ने कहा कि 8 दिन बाद आरजेडी ढोल पिटेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार को जनता सीएम हाउस से निकालेगी

 तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अभी भी नहीं निकले तो जनता उन्हें सीएम हाउस से निकाल देगी। तेजस्वी ने कहा सरकार के लोग आंकड़ों पर बात नहीं करते हैं। नीतीश कुमार खुद कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि अपने बातों को दूसरे से गाली दिलवाते हैं। उन्हें आगे से लीड करना चाहिए लेकिन वो तो बिल में घुसे हैं।

तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में सिपाही बहाली के लोग पहुंच कर नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी की चिंता है। जोड़ तोड़ कर के राजनीति करने में लगे हुए हैं।

जांच दर में फिसड्डी राज्यों में है बिहार

उन्होंने पूछा कि मौजूदा सरकार बताए कि जांच दर इतनी धीमी क्यों है। सबसे फिसड्डी राज्यों में है बिहार। महामारी तेजी से फैल रहा है। इस महामारी से खुद भी बचना है और लोगों को बचाना भी है। आने वाले दिन में आपदा विभाग में बड़ा घोटाला सामने आएगा।

तेजस्वी यादव ने कहा लालू राज में  नहीं थी मजदूरों ऐसी  स्थिति

बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि लोगों से मिलकर उन्हें व्यवस्था मुहैया कराने का, लेकिन वो तो अपने ही राज्य के लोगों को बिहार आने से रोक रहे थे। कम से कम लालू यादव का राज होता तो ऐसा नहीं होता।

तेजस्वी यादव ने कहा  हम जब जनता के   लीऐ आवाज उठाते हैं तो हमको और लालू जी को गाली देते हैं और दिलवाते हैं। महामारी तेजी से फैल रहा है। इस महामारी से खुद भी बचना है और लोगों को बचाना भी है।

तेजस्वी ने इशारों में जेडीयू नेता ललन सिंह पर निशाना भी साधा है। नीतीश जी के यहां इतने ताबड़ तोड़ तेल मालिश करने वाले लोग हैं जो गाली देते हैं। कोई भी नियुक्ति हो रही है तो उसमें धांधली हो रहा है।

 
तेजस्वी ने आगे कहा कि हम लोग गांधी में विश्वास रखते हैं। अहिंसा में विश्वास रखते हैं, इसलिए हम लोग तो कॉलर पकड़कर घर से बाहर नहीं न निकालेंगे बल्कि ढोल बाजे के साथ निकालेंगे।

चुनाव हुआ तो पूरी तैयारी के साथ जाएंगे

तेजस्वी ने इसके बाद पार्टी नेता अब्दुलबारी सिद्धकी के बयान को दोहराया और कहा कि जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है। अपनी ही सरकार के गलत नीतियों से लोग खफा हो गए हैं। जनता बदला लेने के लिए इंतजार कर रही है। इस महामारी में चुनाव होना तो नहीं चाहिए लेकिन अगर चुनाव आयोग चाहेगा तो हम लोग भी जाएंगे चुनावी मैदान में और जनता हमारा साथ देगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशांत के मौत की होनी चाहिए जांच

तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बहुत बड़ा घटना बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे इसके  बारे में जानकारी  तब मीली जब  हम बाहर थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि  इस दुख की घड़ी में हम पूरे आरजेडी परिवार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ खड़ा रहेंगे। 

 तेजस्वी  यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी करने वाले में से नहीं थे,इसीलिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच होनी चाहिए। उनके परिवार के लोगों ने जांच की मांग कीया है, जो उचित है।

Post a Comment

0 Comments