कोरोना वायरस की वजह से मजदूर बड़े शहरों में अटके पड़े हैं और अपने घर जाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं इनकी मदद के लिए बहुत सारे बॉलीवुड सितारे सामने आए है। आज हम आपको ऐसे ही सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 2 महीनों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं पर वह पब्लिसिटी नहीं चाहते इसलिए कभी सामने नहीं आए है।
जी हां वह स्टार और कोई नहीं हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन है जिन्होंने 2 महीने से लगातार राहत कार्य में लगे हैं और मजदूरों के लिए खाने पीने की व्यवस्था के साथ उन को घर पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव उन की ओर से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। थोड़े दिन पहले ही माहीम वा हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के साथ मिलकर 10 बसों को रवाना किया जिसमें यूपी, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर जैसे जिलों से ताल्लुक रखने वाले प्रवासी मजदूर थे उनको उनके घरों तक पहुंचाया साथ में खाने-पीने से लेकर मेडिकल किट की सुविधा भी उपलब्ध कराई थी ।
अब खबर सामने आ रही है कि बिग बी ने वाराणसी के 500 मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 3 फ्लाइट बुक की है जो कि बुधवार को रवाना होगी।
मिली सूचना के हिसाब से बिग भी रोजाना 4500 से ज्यादा फूड पैकेट मुंबई के अलग-अलग जगहों पर भेज रहे हैं जिससे जरूरतमंद अपना पेट भर रहे हैं और बिग बी को बहुत दुआए मिल रही है।

0 Comments