आज ही के दिन बना पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन, 45 साल पहले जीता था वेस्टइंडीज

21 जून साल 1975 को पहली बार वेस्टइंडीज ने जीता था क्रिकेट वर्ल्ड कप. 45 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज ने इतिहास रच दिया था. क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप का पहला खिताब जीता था. 

साल 1975 में पहला वर्ल्ड कप आयोजित किया था. इंग्लैंड में ये वर्ल्ड कप 7 जून से 21 जून के बीच खेला गया था. इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप 60 ओवर का होता था. दरअसल वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दबदबे से पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का दबदबा होता था.
इस वक़्त क्रिकेट सफेद कपड़ों में और लाल गेंद से खेला जाता था. वेस्टइंडीज ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

आपको बता दें कि 1975 में पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप में आठ टीमों ने भाग लिया था. ये टीमें थी भारत, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड. इन सभी टीमों को दो ग्रुपो में बांटा गया था. एक तरफ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और पूर्वी अफ्रीका की टीमें थी. जबकि दूसरी तरफ वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें थी. 

अगर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की बात करें तो पहले ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी. वहीं ओर दूसरे ग्रुप से सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी.

 इस क्रिकेट वर्ल्ड में पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चार विकेटों से मात दी थी. और दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला वेस्टइंडीज से था. हालांकि इस क्रिकेट से पहले ही वेस्टइंडीज को बड़ा दावेदार माना जा रहा था. और इसी उम्मीद पर खड़ा उतरते हुए वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को पांच विकेटों से मात दी थी.

21 जून 1975 को इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. और ये ऐतिहासिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. इस ऐतिहासिक मैच को वेस्टइंडीज ने 17 रनों से जीत लिया. फाइनल में वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने शानदार शतक जमाया था उन्होंने 102 रनों की शानदार पारी खेली थी.

Post a Comment

0 Comments