जैसा कि हम सभी जानते हैं अभी बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी नेता एक दूसरे पर निशाना साधे हुए रहते हैं ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन मे दरार सामने आने लगी है।
बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी के जदयू में जाने की बात सामने आने के बाद महागठबंधन में हलचल मच गई है महागठबंधन में इस तरह से आ रही दरार और चुनाव से ठीक पहले घटक दलों के बाहर जाने की बात सामने आ रहे हैं इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोर्चा संभालते हुए जीतन राम मांझी को अपने पास दिल्ली आने को बोली है।
खबर सामने यह भी आ रही है कि इस बात को मानते हुए जीतन राम मांझी ने भी अपनी बात रखने के लिए हामी भरते हुए मंगलवार को दिल्ली जाने के फैसला किया है वह सुबह 10 बजे दिल्ली जाने का फैसला लिया है।
जीतन राम मांझी को आरजेडी नहीं दे रहा है कोई वैल्यू
जीतन राम मांझी गठबंधन के भीतर लगातार कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की बात कहते रहे है। मांझी ने 25 जून तक की अंतिम डेडलाइन देते हुए कहा है कि अगर 25 तारीख तक आरजेडी (RJD) कोई संज्ञान मांझी के प्रति नहीं लेता है, तो अपना अलग रास्ता अख्तियार करेंगे। माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी की जेडीयू से लगातार बात हो रही है और मांझी अपने पुराने घर जेडीयू में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ऐसे समय मे महागठबंधन के नुकसान को देखते हुए सोनिया गांधी ने अगुआई करते हुए मांझी को दिल्ली बुलाया है।
जीतन राम मांझी के सहयोगी ने मझधार में छोड़ा
सबसे बड़ी खबर आ रही है कि महागठबंधन में जीतनराम मांझी का फार्मूला - माइनस आरजेडी - महज 24 घंटे के भीतर ही फेल हो गया महागठबंधन की सभी पार्टियों ने यह साफ कर दिया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी का कोई विकल्प नहीं रहना चाहिए।
आपको बता दें कि महागठबंधन के दूसरे सहयोगियों ने यहां तक ये भी कह दिया कि अगर बीजेपी और जेडीयू के खिलाफ 2020 में महागठबंधन को चुनाव को हमें जीतना है तो हर हाल में आरजेडी को हमें अपने साथ लेकर ही चलना होगा तभी हम यह चुनाव जीत पाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस से लेकर वीआईपी और वामदल ने भी स्पष्ट तौर पर कह बताया है कि तत्काल बिहार में न तो कोई थर्ड फ्रंट की गुंजाइश है और न ही इसपर दांव लगाना कोई बुद्धिमानी इसका मतलब साफ है की जीतन राम मांझी जिस बुनियाद पर आरजेडी के खिलाफ ताल ठोक रहे थे, उन्हीं सहयोगियों ने मांझी का बीच मंझधार में साथ छोड़ दिया। बताया जा रहा है आखिरकार जीतन राम माझी के सहयोगी ने ऐसा क्यों किया उन्हें बीच धार में अकेले क्यों छोड़ दिया।

0 Comments