विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पटना : तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के नाम लिखा खुला पत्र ।  इसकी चर्चा करने से पहले आपको बता दें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व उनके पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची जाएंगे। बताया जा रहा है कि वहां वे  पूरी पार्टी के तरफ से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देंगे। आपको बता दें कि इस बीच तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का अपना क्रम बनाए हुए हैं। जानकारी मिली है कि इसी सिलसिले में मंगलवार को उन्होंने सीएम नीतीश के नाम एक खुला पत्र लिखा और कई सवाल भी पूछे।

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने इस खुले पत्र में पूछा कि इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसला अफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM हैं। अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा, लेकिन अब तो बाहर निकलिए।

तेजस्वी ने आगे लिखा, देशवासी कह रहे हैं कि बिहार के CM को डर लगता है सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए आप प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कांफ़्रेंस करते हैं, लेकिन आम जनता को आपने पूछा तक नहीं।  उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों में आपने जनता की क्या दुर्गति की एंव विपदा में भी भ्रष्टाचार की जो गंगा बहाई है यह किसी से छिपी नहीं है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन जनता को ऐसे मत छोड़िए। 

आपको बता दें कि सोमवार को लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया जिसमें सीएम नीतीश को रणछोड़ और डरपोक कहा गया । लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, बूझो तो जाने? किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री विगत 83 दिन से घर से बाहर नहीं निकला है?

 कोरोना भले ना भागऽल लेकिन ई मुख्यमंत्री जनता के बीच मंंझधार में छोड़ के भाग गऽइल ई रणछोड़ के हिसाब-किताब आवे वाला चुनाव में सब लोग मिल-ज़ुल के लऽब।

इसके जवाब में लालू यादव का इस ट्वीट का जवाब देने जेडीयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा, लोकतंत्र चलता है लोकलाज से,लेकिन जिस व्यक्ति ने लोकलाज, शर्म और हया ताक पर रख दी हो उसकी बात का क्या ध्यान देना है। लालू को ये बताना चाहिए कि तीन साल से होटवार जेल में बंद हैं, क्या स्वतंत्रता आंदोलन में गए हैं।

ललन सिंह ने आगे कहा, 'लालू को ये बताना चाहिए कि आखिर वे तीन साल से जेल में क्यों बंद हैं? नीतीश तो पिछले 83 दिनों से बिहार की जनता को कोरोना से बचाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। लालू घूमते थे बिहार में, लेकिन वो इसलिए घूमते थे कि कैसे संपत्ति अर्जित की जाए।

Post a Comment

0 Comments