छात्र अधिकार दिवस के अवसर पर एनएसयूआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में सरकार से छात्र के अधिकार की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया


  बिहार : आज छात्र अधिकार दिवस के अवसर पर बिहार के दरभंगा  जिला में आज NSUI मुकेश कुमार के नेतृत्व  में और जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के उपस्थित में पंचवटी चौक पर एक दिवसीय धरना करके छात्र अधिकार दिवस मनाए।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कोरोना महामारी के वजह से सभी लोगों की आर्थिक तंगी के कारण बहुत सारी समस्या आ रही हैं।
 इसलिए छात्रों ने सरकार से निम्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया है- 

-उनकी पहली मांग है  सभी स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों  को प्रमोट किया जाए।

-दूसरी मांग सभी छात्र/छत्राओ को होस्टल और रूम रेंट माफ किया जाय।

-तीसरी मांगकिसी छात्र से किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाए।

-  बीएड कोर्स का फीस वृद्धि वापस किया जाऐ  ।

-  कोई भी प्राइवेट कोचिंग संस्थान किसी भी छात्र छात्राओ से ट्यूशन फिस और स्कूल फीस  नही मांगे।

बताया जा रहा है कि वहीं मुकेश कुमार ने कहा NSUI सदैव छात्र छात्राओं के हक अधिकार के लिए लड़ता है,इसलिए छात्र अधिकार दिवस के रूप में कार्यक्रम किया गया हैं।

 मीडिया प्रभारी कालीचरण यादव ने कहा सरकार ओर राज्यपाल को छात्रहित में कदम उठाए ताकि जिस समस्याओ से छात्रो को मानसिक दबाब है वो दूर हो जाएगा क्योंकि मानसिक दबाव के कारण बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं और  फीस ज्यादा होने के कारण बहुत सारे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। अगर सरकार बच्चों की फीस माफ कर देते है,और उनकी आर्थिक स्थिति को समझते हैं तो ज्यादा बेहतर होगा।

अगर सरकार ऐसा  कदम उठाता है तो बच्चे आदेशानुसार पढाई और कॉलेज विश्विद्यालय इंस्टिट्यूट सहित संस्थान में सही और संतुलित रूप से पढ़ पायेगा।

बताया जा रहा है कि इस संस्था के महिबुल अंसारी ,चंदकिशोर पोद्दार, ललित कुमार पोद्दार धीरज कुमार  पोद्दार ,अल्ताफ अंसारी, अफताभ,  बिपिन कुमार सहित छात्र भी इस धरना में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments