कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी बना हुआ है,जाने अन्य देश का क्या है हाल

इस्लामाबाद : कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है । ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन आदेश जारी कर रखा है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक दिन में कोरोना वायरस से 105 लोगों की मौत दर्ज की है। यहां पर अब मरनेवालों की संख्या 2,172 तक पहुंच गई है वहीं संक्रमितों का आंकड़ा  108,000 तक पहुंच गया है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब में 40,819 मामले, सिंध 39,555, खैबर-पख्तूनख्वा 14,006, बलूचिस्तान 6,788, इस्लामाबाद 5,785, गिलगित-बाल्टिस्तान 952 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर 412 दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड  24,620 परीक्षण किए हैं वहीं अबतक पूरे देश में 730,453 परीक्षण किए गए।
पूरी दुनिया में कोरोना संकट बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से अबतक चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख के पार पहुंच गई है। इस वायरस से सबसे अधिक लोगों की मौत यूएस में हुई है। यहां पर संक्रमितों को आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच गया है वहीं मरनवालों की संख्या 1 लाख 10 हजार के पार पहुंच गई है। इस वायरसे से यूएस के बाद ब्राजील, रुस, ब्रिटेन, स्पेन, भारत और इटली सबसे ज्यादा संक्रमित हैें। 

इस वायरस से बचने के लिए  ज्यादातर देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया हुआ, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है वहीं देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने लिए लॉकडाउन में ज्यादातर देशों ने ढील भी दीया है।

Post a Comment

0 Comments