दिल्ली में आज से शुरू हुआ एंटीजन टेस्टिंग

पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यहां मामले और ज्यादा हो रहा है तेजी से मामले बढ़ते हुए देख राजधानी में आज एंटीजन टेस्टिंग शुरू हो गई है इस टेस्टिंग से बेहद कम समय में कोरोना की रिपोर्ट आ जाएगी और जल्दी से जल्दी संक्रमित व्यक्तियों कि पहचान की जा सकेगी।

दिल्ली में पहली एंटीजन टेस्ट द्वारका के सेक्टर 4 के रत्नाकर अपार्टमेंट में की गई है। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग कंटेनमेंट जोन, हॉटस्पॉट और हॉस्पिटल में की जाएगी ताकि जल्दी से जल्दी कोरोना संक्रमित लोगों का पता किया जा सके। कोरोना वायरस संक्रमित का पता लगाने के लिए दिल्ली में 169 केंद्र बनाए गए हैं। टेस्टिंग की सबसे खास बात यह है कि इसको हम मरीज के पास जाकर भी कर सकते हैं और रिजल्ट आने में सिर्फ 30 मिनट या ज्यादा से ज्यादा 1 घंटे का समय लगता है।

अभी तक कोरोना वायरस की जो टेस्टिंग हो रही थी उसमें कम से कम रिजल्ट आने में समय 5 घंटे तक लग जाता था। अब पूरी उम्मीद है कि दिल्ली में कोरोना वायरस की जाच की स्पीड बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।

मिली खबर के अनुसार अभी तक दिल्ली में 242 कंटेनमेंट जोन है। गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में कोरोना वायरस टेस्टिंग की कीमत को फिक्स कर दिया है अब कोरोना वायरस टेस्ट की कीमत 2400 निर्धारित कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments