केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक मोबाइल लेब को लॉन्च किया जिससे कोरोना टेस्टिंग अब कहीं पर भी हो सकेगी

पूरे देश में बढ़ते कोरोना वायरस की वजह से हर जगह सरकार यही कोशिश में लगी है कि टेस्टिंग जल्दी से जल्दी अपनी रफ्तार पकड़े और कोरोना संक्रमित हुए व्यक्ति की पहचान की जा सके इसीलिए सरकार ने 1 नई पहल की है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक मोबाइल लेब को लांच किया है यहां मोबाइल ऐप कोरोना कि टेस्टिंग में बहुत ही ज्यादा सहायता प्रदान करेगी यह लेब किसी भी इलाके में जाएगी और वहां पर टेस्ट कर सकेगी यह देश की पहली मोबाइल लेब हैं। 

मिली सूचना के हिसाब से ये मोबाइल ऐप में रोजाना 25 टेस्ट RT-PCR तकनीक से तथा 300 टेस्ट ELISA तकनीक से किए जा सकेंगे यह मोबाइल लेब में आधुनिक सुविधाओं का खासतौर पर ध्यान रखा गया है। यहां लेब का इस्तेमाल ज्यादातर उन गांवों और कस्बों में किया जाएगा जहां अभी तक कोरोना वायरस की टेस्टिंग की सुविधा नहीं मिल पाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि हमारे देश में फरवरी में एक ही लैब थी लेकिन आज हमारे पास 953 लैब है इनमें से करीब 700 तो सिर्फ सरकारी है ऐसे में अब देश में कोरोना वायरस के टेस्ट ज्यादा से ज्यादा होंगे।

मिली जानकारी के हिसाब से आईसीएमआर की और से यहां लक्ष्य रखा गया है कि जून के अंत तक देश में रोज करीब तीन लाख टेस्ट किए जाएं अभी रोज डेढ़ लाख टेस्ट हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में टेस्टिंग की बात को लेकर भी अधिक से अधिक जोर दिया है। 

Post a Comment

0 Comments