विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर के माध्यम से सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर साध रहे हैं निशाना


 जैसा कि हम सभी जानते हैं पटना मे  विधानसभा चुनाव  में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन खबर सामने आ रही है कि राजधानी पटना में अभी से राजनीति तेज हो गई है।सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर अभी से ही हमले बोल रहे है। सबसे खास बात ये है कि जुबानी हमले के साथ-साथ एक दूसरे  को पोस्टर के माध्यम से भी निशाना शाद रहे है। अब पटना की सड़कों पर सत्ता पक्ष ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पोस्टर लगाया है।

इस पोस्टर पर दिखाया जा रहा है कि तेजस्वी यादव बैग लटकाए कहीं पर जाने की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दूसरे हाथ में लालटेन है। वहीं, पोस्टर के साथ जिन शब्दों का प्रयोग कर हमला बोला गया है वे शब्द भी थोड़ा इस बार हट के हैं।

पोस्टर पर लिखा गया है कि भ्रष्टाचार के महामंडलेश्वर का प्रवास कहां है ? भ्रष्टाचारी राजा 27 साल और 6 महीने के न्यायिक प्रवास पर हैं। साथ ही कहा गया है कि भ्रष्टाचारी राजकुमार 56 दिनों तक अज्ञातवास पर थे। बताया जा रहा है कि अंत में पोस्टर पर लिखा गया है कि जानता है सारा बिहार संपत्ति अर्जन में मस्त है पूरा परिवार। जाहिर है पोस्टर में तेजस्वी यादव के साथ- साथ लालू यादव के जेल में रहने पर भी चुटकी ली गई है। यही वजह है  कि पोस्टर पर लिखा गया है, जानता है पूरा बिहार संपती अर्जन में मस्त है पूरा परिवार।


पटना की सड़कों लगे पोस्टर

आपको बता दें कि लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्टर लगा था दरअसल, पटना की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से पोस्टर के जरिए लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार जारी है। बताया जा रहा है कि लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्टर लगा था जिसमें लालू यादव के 73वें जन्मदिन पर उनकी 73 संपत्तियों का ब्यौरा दिया गया था। उसके जवाब में तेजस्वी यादव ने भी पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर हमला बोला था,  जिसमें लिखा था कि नीतीश कुमार कितने दिनों से घर से बाहर नही निकले हैं। अब कहा जा रहा है कि उसके जवाब में ही ये पोस्टर लगाए गए हैं।

पोस्टर पर क्या गलत लिखा है?

जेडीयू नेता और सूचना जनसम्पर्क मंत्री नीरज कुमार का कहना है कि पोस्टर पर क्या गलत लिखा है? आपको बता दें कि बाढ़ का वक्त आ रहा है। तो तेजस्वी यादव तो गायब होंगे ही, क्योंकि जब भी बिहार पर कोई संकट आने वाला होता है या आता है तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। वहीं, राजद विधायक विजय प्रकाश कहते हैं, पोस्टर लगा कर लाख उनके ऊपर विरोधी हमला बोल ले, लेकिन तेजस्वी जी बोरियां बिस्तर लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर चुके हैं। शायद इसी को लेकर पोस्टर बनाने वाले परेशान हैं।

Post a Comment

0 Comments