मुजफ्फरपुर में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, 3 दिनों तक भारी वर्षा होगी इसके लिए एनडीआरएफ की तैनाती की गई है



बिहार के मुजफ्फरपुर मे मौसम विभाग ने 27 से 29 जून तक सभी इलाकों में  भारी वर्षा का संभावना जताया है बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 मुजफ्फरपुर में वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए आम लोगों तक सूचना पहुंचाने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दीया है। जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ और जलजमाव को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया है. साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को 3 दिनों तक होने वाली मूसलाधार बारिश के लिए ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।

खबर सामने आ रही है कि मुजफ्फरपुर शहर में अगर थोड़ी सी भी बारिश होती है तो वहां जलजमाव की स्थिति भयानक हो जाती है ऐसे में 3 दिनों के लगातार अतिवृष्टि के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए अभी से तैयारी में जुट गया है. पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहले ही नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
 
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती का निर्देश

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के आपदा विभाग को संभावित जलजमाव और बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिले में तैनात किए गए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर लगाने के लिए कहा गया है।

इस जलजमाव से निपटने के लिए नगर निगम के अभियंताओं की क्यूआरटी टीम को हरेक दो घंटे पर जिला अनुमंडल स्तर की टीम को सूचित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जलजमाव की स्थिति से निपटा जा सके. तटबंध की सुरक्षा के लिए गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती के अभियंताओं को होमगार्ड के जवानों के साथ सघन निगरानी और सूचना जिला प्रशासन को देते रहने के लिए कहा गया है. कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार जिले में तटबंध की मरम्मत सही तरीके से नहीं की जा सकी है, जबकि हर एक साल तक तटबंधों की मरम्मत 15 जून से पहले ही कर ली जाती थी।

मुजफ्फरपुर में साल 2017 में टूटा था तटबंध

बताया जा रहा है कि से पहले भी मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का तटबंध मुसहरी के रजवाड़ा में साल 2017 में टूटा था बांध टूटने के कारण शहर के बहुत सारे गांव में  बाढ़ का पानी घुस गया था एक पखवारे तक बाढ़ का पानी इलाके में लोगों के घरों में भी पानी घुसा था  जिसके कारण प्रशासन को कई जगहों पर बाढ़ के दौरान राहत शिविरों को संचालित करना पड़ा था।

Post a Comment

0 Comments