कल से खुल जाएगा पटना का हृदय स्थल कहा जाने वाला गांधी मैदान


पटना : कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने सभी जगह लॉक डाउन का आदेश जारी कर रखा है। फिलहाल लोगों को कुछ राहत दी जा रही है। आपको बता दें कि पटना का हृदय स्थल कहा जाने वाला गांधी मैदान कल यानी 12 जून से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान के खुलने के साथ ही इसमें सुबह-शाम सैर करने वालों लोगों को फिर से वॉक की छूट मिल जाएगी। हालांकि, इसको लेकर पटना जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तरह के गाइड लाइन बनाए गए हैं। 

पटना के कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर गांधी मैदान पिछले 24 मार्च से बंद है, लेकिन अब इसे खोलने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी मिली है कि पटना जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक करने के बाद ही मैदान को खोलने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि गांधी मैदान को खोलने से कुछ गाइडलाइन जारी की गई है । 

गांधी मैदान में टहलने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के  लीऐ बनाए गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। इससे पहले संजय अग्रवाल ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया और अपने अधिकारियों को मैदान की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

 नई गाइडलाइन के मुताबिक गांधी मैदान में सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी साथ ही सुबह शाम जॉगिंग करने वालों या टहलने वालों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे चलने और मैदान में बैठने के समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

नए नियमों के मुताबिक, गांधी मैदान में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। जानकारी मिली है कि इससे पहले पटना के विभिन्न पार्कों की टाइमिंग में भी बदलाव का फैसला लिया गया है।

  इस फैसले के तहत इको पार्क सहित विभिन्न पार्क आएंगे। आपको बता दें कि इन पार्कों का समय अब शाम के 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कर दिया गया है। मालूम हो कि पटना में कोरोना महामारी अभी भी तेजी से फैल रहा है और कई इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं।

Post a Comment

0 Comments