कोरोनावायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन का आदेश जारी कर रखा है। आपको बता दें कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अभी तक पूरी नहीं हुई है। सीबीएसई ने 1 से 15 जुलाई तक के बीच बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए डेटशीट जारी कर दिया है । लेकिन सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई है।
आपको बता दें कि इस यचिका में कोर्ट से परीक्षाएं रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट्स का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर घोषित करें।
जानकारी के अनुसार याचिका में कहा गया कि एम्स के डाटा के अनुसार, कोरोना वायरस आने वाले समय में भारत में अपने चरम पर होगा, ऐसे में परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाना चाहिए।
बताया जा रहा है कि याचिका में यह भी कहा गया कि भारत में संक्रमितों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच चुकी है, इसलिए परीक्षाएं कराना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। याचिका में कहा जा रहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए परीक्षाएं रद्द कर दी जानी चाहिए और इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर रिजल्ट घोषित कर देना चाहिए।

0 Comments