कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं दिल्ली भी हमारी पीछे नहीं है दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं इसी को लेकर केजरीवाल सरकार लगातार दिल्ली वासियों के लिए कुछ ना कुछ सौगात लेकर आ रही है केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि वहां होम क्वॉरेंटाइन लोगों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारत मैं हो रहे 2 युद्ध की बात की एक वह जो बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच में तनाव है दूसरा वह जो भारत में चीन से आए वायरस के खिलाफ चल रहा है।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों हमने टेस्टिंग को 3 गुना कर दिया है पहले से अब टेस्ट में रोज इजाफा हो रहा है अब करीब 18 हजार टेस्टिंग रोज कर रहे हैं जितने केस भी अब होम क्वॉरेंटाइन होंगे उसे दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले केस को एक ऑक्सीप्लस मीटर देगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि अगर होम आइसोलेशन वाले का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है तो उसको आॅक्सीप्लस मीटर द्वारा तुरंत पता चल जाएगा और वहां तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया जाएगा मीटर को अपने घर पर रखिए ठीक होने के बाद उसे सरकार को वापस कर दीजिए।
साथ ही यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में अब लगभग 7000 बेड खाली है चिंता ना करें हम बेड की कमी बिल्कुल भी नहीं होने देंगे। 10 दिन में 900 बेड ही भरे हैं जबकि 10 दिन में 23000 मरीज नए आए हैं नए केस में सीरियस केस कम है जिन्हें अस्पताल की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि अभी राजनीति करने का समय नहीं है अगर आपस में लड़े तो कोरोना जीत जाएगा।

0 Comments