पतंजलि ने कोरोनावायरस की महामारी से लड़ने वाली आयुर्वेदिक दवा की खोज करने का किया दावा


कोरोनावायरस की महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है । ऐसे में सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश जारी कर रखा है । आपको बता दें कि डॉक्टर सर साइंटिस्ट दवा की खोज करने में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक इस महामारी की दवा बनाने में सफलता प्राप्त नहीं हुई है । 

जानकारी के अनुसार पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण  ने दावा किया है कि कोरोना वायरस से लड़ने वाली आयुर्वेदिक दवा खोजी जा चुकी है। 


उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से काम कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐसे कंपाउड ढूंढें हैं जो जानलेवा कोरोना वायरस से मुकाबला कर सकते हैं। दवा का पहले चरण में ट्रायल पूरा हो चुका है जिसमें दवा का 100 फीसद रिजल्ट आया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि सैकड़ों मरीज इस दवा को लेने से ठीक हुए हैं और अगले तीन से चार दिनों में इस बारे में डेटा के साथ पूरा विवरण दुनिया के सामने रखेंगे।  

जानकारी मिली है कि बालकृष्ण ने यह भी कहा कि आयुर्वेद के जरिए कोरोना का इलाज मुमकिन है और उनकी दवा के जरिए पांच से 14 दिन में कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। उन्‍होंने कहा, 'कोरोना जब फैलना शुरू हुआ था तभी हमने वैज्ञानिकों की टीम अध्‍ययन के लिए लगा दी थी।


 वैज्ञानिकों ने जानलेवा कोरोना से लड़ने और उसकी चपेट में आए लोगों को ठीक करने की जड़ी-बूटियों की पहचान की है। इन कंपाउंडों का सैमुलेशन करने के बाद परीक्षण किया गया। ये दवाएं सैकड़ों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दी गईं जिसका 100 फीसद रिजल्ट आया है।'

आचार्य बालकृष्ण ने आगे बताया कि जिन कोरोना मरीजों को उक्‍त दवाएं दी गई उनमें 70 से 80 फीसद मरीज तो केवल पांच से छह दिन में ही ठीक हो गए। बाकी बचे मरीज दवा लेने के अधिकतम 14 दिन में ठीक हो गए। इन मरीजों की जांच कोरोना निगेटिव पाई गई है। यही नहीं जिन गंभीर मरीजों को यह दवा दी गई और वह भी ठीक हो गए। यहां तक कि कफ, बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं भी दूर हो गईं। उन्‍होंने कहा कि कोरोना का समाधान आयुर्वेद से 100 फीसद संभव है। 

जानकारी के अनुसार बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि अब इस दवा का क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल कर रही है। इसके नतीजे भी सकारात्मक रहे हैं। आने वाले तीन से चार दिनों में इसका पूरा विवरण सबूतों के साथ साझा किया जाएगा।

 पतंजलि की ओर से यह दावा ऐसे वक्‍त में किया गया है जब भारत समेत दुनिया के कई देश कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हैं और दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोना की दवा खोजने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। यदि वाकई में पतंजलि का उक्‍त दावा सही पाया जाता है तो यह न केवल भारत बल्‍कि दुनिया में महान उपलब्धि मानी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments