बिहार में रविवार को 98 नए मामले कोरोना के सामने आए ,अब बिहार में संक्रमित लोगों की संख्या 5070 के पार



जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोनावायरस पूरे देश में फैला हुआ है और  प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं से  कुछ कोरोनावायरस  लोग मिल ही जा रहे हैं कोरोनावायरस रुकने का नाम ही नहीं लेता है।

पटना. बिहार में कोरोना वायरस महामारी  का संक्रमण थमने का बंद नहीं हो रहा है और ज्यादा बढ़ती ही जा रहा है। बिहार में अब तक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 5000 से ज्यादा हो गई है। 

बताया जा रहा है कि रविवार की रात सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं  इसके साथ ही अब बिहार में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 5070 हो गई है ।



कोरोना  महामारी की वजह से अब तक प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।बिहार में इस तरह कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कीया है। इसमें सीएम ने अधिकारियों को सजग और सतर्क रहने का आदेश दिया है ।


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस  बैठक में कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों, कार्यालयों और अन्य कार्य स्थलों में सैनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए जो भी लोग हैं वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण ज्यादा ना फैले । 

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियानों की बात कहे तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश मी रहने वाले लोग अब अपने अपने घर लौट रहे हैं।साथ ही राज्य में बने क्वारंटाइन सेंटरों से भी पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोगों को घर भेजा गया है. ऐसे में सभी लोग सजग और सतर्क रहें और दोबारा इस वायरस का संक्रमण न फैले, इसके लिए विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments