कन्नड फिल्मों में अपनी अच्छी छाप बना चुके प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी सरजा का रविवार को निधन हो गया बताया जा रहा है कि उन को दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उनका निधन हुआ वह सिर्फ 39 साल के थे। मिली सूचना के हिसाब से करीब 1:00 बजे अपने पिताजी से फोन पर बात कर रहे थे तभी अचानक उन को पसीना आने लगा और वह जमीन पर गिर गए उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया वहां पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। और साथ ही उनका कोविड-19 का सैंपल भी लिया है अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है ।चिरंजीवी का अंतिम संस्कार आज सोमवार को तुमकुर जिले में होगा ।
चिरंजीवी के निधन के बाद पूरी कन्नड़ फिल्म जगत में गम का माहौल हो गया और उनके फैंस बहुत ही ज्यादा चिंता में आ गए कि अचानक उनको क्या हो गया । बेंगलुरू स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर उनके फैंस उनको देखने के लिए जमा होने लगे ।
चिरंजीवी का जन्म 1980 में हुआ था तथा उनकी अभी दो साल पहले ही शादी हुई हुई है उन्होंने कन्नड़ फिल्म में ही काम करने वाली स्टार मेघना से साथ शादी की थी ।
चिरंजीवी एक फिल्मी परिवार से ही जन्मे थे साथ ही उन्होंने 2009 में कन्नड़ फिल्म वायुपुत्र से डेब्यू किया था । चिरंजीवी की आखरी फिल्म शिर्वाजुन थी ।

0 Comments