जैसा कि आप सभी जानते हैं बिहार के समैला से शाहपुर, झझरा से चिगड़ी मुख्य सड़क के मरम्मत के लिए जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने बहुत बार प्रयत्न किए हैं। त्रिभुवन कुमार ने कई बार आंदोलन भी किया। उन्होंने कहा था कि वह किसी भी हाल में इस सड़क की मरम्मत करवा कर रहेंगे। आप सभी को बता दें कि उन्होंने भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था।
बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के अगुआई में स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी के उपस्थिति में चिगड़ी ठिठर चौक से रोड़ा पत्थर देकर मेटरबुल कार्य का शुभारंभ पूजा पाठ धुप अगरबत्ती परसादी चढ़ाकर किया गया है। आपको बता दें कि जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा दरभंगा एनएसयूआई व कुशेश्वरस्थान के युवाओं ने जिस तरह से अपने क्षेत्र के सड़क को लेकर सतीघाट मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल किया हैं। यह उसी का सकारात्मक परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मैं कुशेश्वर के जनताओ से अपील करता हूँ कि अगर अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो जागरूक रहना महत्वपूर्ण है। और उन्होंने यह भी कहा कि जो आप सभी की लड़ाई लड़ रहा है उस लड़ाई में आप सभी को उसका योग्दान देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है।
आपको बता दें कि इसी बीच स्थानीय विधायक ने कहा सही मायने में मुझे पता चल गया कि युवाओं की एकता ओर जागरूकता हर समस्याओ को निदान करवा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह त्रिभुवन कुमार युवाओं का एकता बनाया है,उसमें सभी लोग मिलकर साथ देते रहे तो क्षेत्र का विकाश जरूर होगा।
उन्होंने कहा कि आज ठिठर चौक से मेटरेबुल कार्य का शुभारंभ किए हैं। यह कार्य झाझरा तक और समैला से शाहपुर तक सम्पन्न होगा। सतिघाट से राजघाट काम को जल्द शुभारंभ करेंगे। तभी सभी सड़क मुख्य सड़क से जुड़ जायेगा मेटरबुल कार्य पूर्ण रूप से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब कही कोई कसर नही छोड़ेंगे।
आपको बता दें कि वही छात्रनेता दिलखुश कुमार ने कहा हम सभी युवक को सक्रिय होकर सुचारू रूप से काम करवाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी से अपील है कि अपना अपना सहयोग करते रहे। आपको बता दें कि इसी बीच लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अपने हक व अधिकार की लड़ाई पर हर काम निश्चित तौर पर संभव हो सकता है। हम सभी युवाओं का सक्रियता कड़ी मेहनत सफल हुआ है।
आपको बता दें कि रोनक सिंह ने कहा स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी जी को एनएसयूआई व कुशेश्वर स्थान के युवाओं की ओर से बहुत-बहुत आभार। हमलोगो के आवाज को आपने सुना और क्षेत्र के अंतिम गांव चिगड़ी सिमराहा तक पहुँचकर काम को शुभारंभ किया हैं। उन्होंने कहा कि आपसे बस यही अपेक्षा है कि जिस काम का शुभारंभ किए हैं,उस काम को सफल बनाने में सत प्रतिशत महत्वपूर्ण योगदान निर्वहन करें।
आपको बता दें कि इसी बीच प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत झा,लालू कुमार,विकाश,श्री रौनक सिंह,अनिमेष आजाद,मुकेश कुमार,पोद्दार सचीन कुमार सिंह,नवीन कुमार,ऋषिकेश,सिंहरणवीर कुमार,जयकांत यादव,पप्पू कुमार,ब्रजेश कुमार,घनश्याम कुमार,हीरा महतो,अफताभ आलम,मिथुन कुमार,रामजतन कुमार,बिमल कुमार,नवीन कुमार,कन्हैया कुमर,रंजीत कुमार,अनिल कुमार,बिजली संजीत कुमार,छतीश कुमार,राजा बाबु,बिपिन कुमार,कमल किशोर,रामशंकर,सत्यम कुमार,रजनीश कुमार,धीरज कुमार,पंकज पासवान,देवन कुमार,प्रेम चंद कुमार,रविरंजन,मनीष कुमार,सुमित राम,अनिकेत कुमार सिंह,मुलायम सिंह यादव,सुरेन्द पासवान,सोनू कुमार,शह ठिठर यादव,नीतीश कुमार,जटाशंकर कुमार,पंकज कुमार,सत्यम,चांद कुमार,शिवम कुमार सिंह,नन्हे कुमार सिंह,आयुष कुमार सिंह,प्रेम कुमार सिंह,सहित सैकड़ों के साथ की NSUI टीम के सभी लोग वहां पर उपस्थित थे।

0 Comments