जैसा कि आप सभी जानते हैं भारत चीन हिंसक झड़प से पूरा देश गुस्से में है। इसी बीच भारत चीन सीमा पर तनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के नेता मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि भारत चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सराकर पर हमलावर हैं। इसी बीच उन्होंने आज जापान टाइम्स में छपे एक ओपिनियन पीस को शेयर करते हुए ट्विटर पर पीएम मोदी को 'सरेंडर मोदी करार दिया। इसके बाद ही शहनवाज की यह प्रतिक्रिया आई।
बताया जा रहा है कि शहनवाज हुसैन ने इसके बाद वीडियो जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सरेंडर मोदी कहना देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जिस की तरह की भाषा बोल रहे, वैसी भाषा दुश्मन देश का नेता भी भारत के लिए नहीं बोल सकता।
देश की जनता कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करने वाली है
जानकारी के अनुसार शहनवाज ने आगे कहा कि जब से चीन और भारत के बीच तनाव पैदा हुआ है, कोई दिन ऐसा नहीं गया जब राहुल गांधी भारत और भारत के प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करते। जिस तरह की भाषा उन्होंने बोली उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए नहीं तो देश की जनता कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करने वाली है।
हताशा में ठीक से लिख भी नहीं पा रहे राहुल
बताया जा रहा है कि असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट करके कहा, राहुल गांधी आप हताशा में ठीक से लिख भी नहीं पा रहे हैं। समर्पण गांधी-नेहरू परिवार की पहचान रही है। 1962 में असम को पंडित नेहरू ने लगभग दे ही दिया था, जब चीनी सेना ने बोमदिला पर कब्जा किया था तो नेहरू ने कहा था, 'मेरा दिल असम के लिए लोगों के लिए रोता है।' यह काफी शर्म की बात है।
राहुल ने 'Surrender' को लिखा 'Surender'
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस ट्वीट में 'Surrender' को 'Surender' लिख दिया। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इसपर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, भाई डिलिट कर दो स्पेलिंग गलत है। हालांकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कांग्रेस नेता शब्दों के साथ खेल रहे थे। मुझे पूरा यकीन है कि आपको उन्हें सही स्पेलिंग बताने की जरूरत नहीं है। वह सिर्फ शब्दों के साथ खेल रहे थे ताकि यह नरेंद्र की तरह लग सके।

0 Comments