तेलंगाना में एक मंत्री के 5 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

हैदराबाद  के तेलंगाना से एक बड़ी खबर आ रही है कि फिर से तेलगाना में  एक मंत्री के 5 सुरक्षाकर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है इसे फिर से तेलगाना में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती ही जा रही है।  जिसके कारन कई कानूनविदों, राजनीतिक नेता, नौकरशाहों और तेलंगाना पुलिस के अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि की जा चुकी है। इसके अलावा, राजनीतिक प्रतिनिधियों और नौकरशाहों के कई कर्मचारियों में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की गई है, जिसके चलते इन लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि  हैदराबाद में मेयर के ड्राइवर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है इसके बाद मेयर के परिवार को होम क्वारंटाइन पर रखा गया था इसी तरह अभी-अभी  पूर्व भाजपा विधायक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद उनको आइसोलेशन में रखा गया बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक गोशामहल के सुरक्षा गार्ड का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक और उनके परिवार के सदस्य क्वारंटाइन पर हैंउसके बाद बुधवार को तेलंगाना में 891 नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,444 बताई गई है।

Post a Comment

0 Comments