जाने किस बात को लेकर जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी ने देर रात गुप्त बैठक किया



 बिहार विधानसभा चुनाव  से पहले सीटों को लेकर महागठबंधन बहस बाजी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि घटक दलों ने आरजेडी  पर अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी  कांग्रेस ने आरजेडी पर ज्यादा सीटे देने का दावा किया । लेकिन अब उनके दूसरे सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाह भी आरजेडी पर अपना दबाव बनाने के लिए गोलबंदी शुरू कर दीया है। 

बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर देर रात एक गुप्त बैठक बुलाई इस बैठक की जानकारी न तो अपनी ही पार्टी के दूसरे  नेताओं को दीया और न ही किसी अन्य को इस गुप्त बैठक के बारे में जानकारी दिया।

खबर सामने आ रही है कि जीतन राम मांझी उपेंद्र कुशवाहा मुकेश साहनी शुक्रवार की देर रात तक जीतन राम मांझी के आवास पर सहयोगी बैठक कर रहे थे इस बैठक में रालो सपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा वीआइपीओ पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी यह दोनों ही वहां पर मौजूद थे बताया जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता अपने घर जाते वक्त कैमरे से चेहरा को छुपाते हुए वहां से अपने घर के लिए निकल पड़े।

लोगों की माने तो इस बैठक में आरजेडी को घेरने की और ज्यादा सीटें देने के लिए किस तरह उन पर दबाव बनाया जाए  यह सभी लोग बैठकर इस बात पर बैठक कर रहे थे

Post a Comment

0 Comments