Bihar Police Constable Admit Card 2020: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, CSBC ने आज, 21 जून, 2020 को बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2020 जारी किया है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, PET 15 जुलाई को आयोजित होने वाला है। भर्ती के लिये आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 8 जून 2020 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च 2020 को आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से ज्यादा लाने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में भाग लेने का मौका दिया गया है। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की, जिन्होंने PET के लिये क्वालिफाई किया है।
इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
https://apply-csbc.com/ctpetadmitcard/searchApplication
Bihar Police Constable Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड
1. CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिये दिये गए लिंक ( Bihar Police Constable Admit Card 2020) पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि भरें।
4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. उसे चेक करें और डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 10,52,243 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। उम्मीदवारों का चयन राज्य में योग्यता और आरक्षण प्रणाली के आधार पर किया गया है।
आपको बता दें कि जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, वे आधिकारिक सूचना के अनुसार, 13 और 14 जुलाई, 2020 को डुप्लिकेट एडमिट कार्ड सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं। वे सभी उम्मीदवार जो डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती अभियान से बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 11,880 पद भरे जाएंगे। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

0 Comments