आज देश में साल का सबसे लंबा सूर्यग्रहण लग चुका है सूर्य ग्रहण को लेकर सरकार ने भी लोगों को चेतावनी और सावधानी बरतने की सलाह पहले से ही दे दी है। सूर्य ग्रहण आज सुबह 9:15 पर ही शुरू हो गया है भारत में 10 बजे मुंबई पुणे में देखा गया इसके पश्चात दिल्ली, जयपुर, जम्मू और गुजरात में भी ग्रहण का असर देखा गया है। इसके पश्चात् अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्से में चंद्रमा में सूर्य को 98.56 परसेंट तक ढक देगा जिससे यह कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा यह आकृति ज्यादातर स्थानों पर 11.50 को 12:10 के बीच में दिखाई देगी।
सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 से दोपहर 3:04 तक रहेगा यह ग्रहण की अवधि 5 घंटे 48 मिनट रहने वाली है भारत के हिस्सों में इसके प्रारंभ और समापन का समय अलग अलग हो सकता है।
सूर्य ग्रहण को आंखों से देखने पर आंखों को क्षति पहुंच सकती है सूर्य ग्रहण की परछाई को पानी की सतह पर देखना भी हानिकारक हो सकता है इसलिए ऐसा करने से बचे हैं सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने की बजाय 14 नंबर के वेल्डर ग्लास से देखना उचित होगा पत्तों के बीच से पेड़ या झाड़ियों की परछाई को देखें ऐसा करने से आपको सूर्य ग्रहण के चित्र परछाई के रूप में जमीन पर नजर आ सकता है।

0 Comments