'सड़क 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है, 10 जुलाई को फिल्म नहीं होगी रिलीज़

पूरे देश में लोकडाउन के चलते शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी आज से शूटिंग शुरू करने की इजाजत भारत सरकार द्वारा दी गई है साथ ही उन्होंने 16 पेज की गाइडलाइन भी शेयर की है उस को ध्यान में रखते हुए दोबारा सेटिंग शुरू की जा सकती है। मुंबई की फिल्म सिटी में बहुत सी शूटिंग आज से शुरु हो चुकी है। महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही सड़क 2 की शूटिंग भी जल्दी शुरू होने वाली है। फिल्म की शूटिंग लगभग हो चुकी है थोड़ा बहुत बाकी है वह शूटिंग उम्मीद है जुलाई के पहले हफ्ते में शुरु होगी।

इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट है फिल्म सड़क 2 की शूटिंग जुलाई में शुरू कर देंगे  इस बात की जानकारी की पुष्टि फ़िल्म के निर्देशक महेश भट्ट ने ख़ुद की है। महेश भट्ट ने कहा है कि हम सड़क 2 की शूटिंग शुरू करने की तैयारी जुलाई के पहले हफ्ते में कर रहे हैं।

मिली सूचना के हिसाब से फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है सिर्फ एक गाना बाकी  है अब वहां गाना की शूटिंग जुलाई फर्स्ट वीक में शुरू हो जाएगी शूटिंग लोकेशन पहले तो ऊटी में रखी गई थी पर कोरोना वायरस की वजह से जो हालात हो गए हैं इस वजह से यह शूटिंग स्टूडियो में ही शूट किया जाएगा ये शूट मुंबई के फिल्म सिटी में ही होगा।

 सूत्रों की माने तो यह फिल्म पहले 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी पर लॉकडाउन की वजह से अभी यह फिल्म रिलीज नहीं होगी उम्मीद लगाई जा रही है कि थियेटर खुलने का इंतजार किया जाएगा उसके बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments