आज 11:30 बजे होगी HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा



कोरोना वायरस की महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव ने एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2020 डेट एवं टाइम के बारे कल बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि आज सुबह 11:30 बजे एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड से प्राप्त आधिकारिक जानकारी से राज्य के उन सभी छात्रों का संशय समाप्त गया है, जो एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2020 डेट एवं टाइम को लेकर परेशान थे। 


इस प्रकार हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा अंतत: एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2020 डेट एवं टाइम की घोषणा कर दी गयी है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर की जाएगी। जो छात्र इस वर्ष 10+2 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे।


आपको यह बता दें कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी हुई है। लेकिन प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य करते हुए पहले दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया और अब जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है।

ऐसे देख पाएंगे एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2020

इस वर्ष 10+2 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिये रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करके बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट्स से सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद छात्रों को परिणामों की घोषणा की तिथि के साथ दिये गये लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एचपी बीओएसई 12वीं रिजल्ट 2020 का का पेज ओपेन होगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर भरकर ‘सर्च’ के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम देख पाएंगे। इसके साथ ही, साथ छात्र अपना एचपी बोर्ड 12वीं  स्कोर कार्ड 2020 भी प्रिंट कर पाएंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च से 27 मार्च 2020 के बीच आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया था। हालांकि, कोविड-19 महामारी और इसके प्रसार को रोकने एवं इस हेतु 21 मार्च से लगाये गये लॉक डाउन के चलते कुछ विषयों की परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जा सका था। बाद में बोर्ड ने इन बची परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा की थी, लेकिन बोर्ड द्वारा हाल ही जारी एक अन्य अपडेट के अनुसार बची परीक्षाओं का आयोजन अब नहीं किया जाएगा और लंबित पेपर के लिए छात्रों को उनके अन्य चार पेपरों में से अधिकतम अंक प्राप्त पेपर के अनुसार दिये जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments