बिहार:अगर कहीं पर भी विवाद होता है तो बहुत सारे लोग परेशानी में पड़ जाते हैं ऐसे ही भारत चीन सीमा विवाद को लेकर भारत के राजनेता भी खुद को बहुत ज्यादा परेशान बता रहे है।बिहार के नेता इस बात से भी बहुत ज्यादा क्रोधित है कि चाइना लगातार अपने बातों से हमेशा पीछे हट जाता है।
बताया जा रहा है कि सीमा पर शहीद हुए जवानों को लेकर बिहार के नेता ने कहा हैं कि चाइना ने पीठ पर वार किया है इसे जाया नहीं जाने दिया जाएगा, हमें भी चाइना को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।
उसके बाद बिहार के व्यवसायिक संगठन के लोग भी चाइनीज सामानों को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर चुके हैं कह रहे हैं कि अब चाइनीज गुड्स का उपयोग नहीं करेंगे लोकल के लिए हम वोकल बनेंगे।
भारत सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि चाइना को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा हमारा भारत अखंड है चीन को पीछे हटना ही होगा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि हम पूरा भारत के लोग एकजुट है।
चाइना की दोहरी नीति को लेकर पटना साहिब के सांसद रामकृपाल यादव का कहना है कि 1962 और 1975 में भारत चीन की लड़ाई में भी बिहार रेजिमेंट के जवानों ने अपनी शहादत दी थी. इस बार भी बिहार रेजिमेंट के जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं. रामकृपाल यादव ने शहादत जवानों को सैल्यूट किया. उन्होंने कहा कि बिहार के जवान चाइना को कभी अपने बॉर्डर के पास आने नहीं देंगे वहीं उन्होंने कहा कि 1962 और 1975 में भी पूरा भारत एक था और आज भी पूरा अखंड भारत है हम इस लड़ाई को जीतेंगे।
अब देश के लोगों को भक्ति दिखाने का वक्त आ गया
अब बिहार में भारतीय जनता पार्टी के युवा विधायक नितिन नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से लोकल फ़ॉर वोकल के लिए आह्वान किया है अब भारतीय जनता को यह देखना होगा कि हम किस बाजार को बढ़ावा दे रहे हैं नितिन नवीन ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा पूरा भारत एकजुट होकर चीन को इसका जवाब देना होगा।
बिहार के लोगों ने लिया चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय
कॉम्फडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की बिहार इकाई ने भी चाइना के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. कैट बिहार के चेयरमैन कमल नोपानी ने कहा कि कैट से 7 करोड़ ट्रेडर संबंधित हैं ऐसे में चीनी सामानों का बहिष्कार करना जरूरी है. आम लोगों को भी अब भारतीय सामान यूज करना होगा कैट लगातार इसको लेकर कैंपेनिंग कर रही है।
बिहार के व्यवसायिक संगठन लेने वाले है बड़े फैसले
बहुत जल्द बिहार के व्यवसायिक संगठन एक साथ मीटिंग करके चाइना के सामानों पर एक बड़ा निर्णय लेंगे. यह कहना है बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि अब लोगों को जागरूक होना पड़ेगा जो चाइनीज सामानों का प्रयोग करते हैं उनको अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय सामानों का प्रयोग करना होगा है।
जो दुकानदार , जो ट्रेडर्स चाइना गुड्स के साथ बिजनेस करते हैं उनको बहिष्कार करना होगा पीके अग्रवाल ने यह भी संकेत दिए कि बहुत जल्द ही बिहार के सभी व्यवसायिक संगठन मिलकर चाइना गुड्स के ऊपर बड़ा निर्णय लेंगे।

0 Comments